लव आज कल 2 एक्ट्रेस आरुषि शर्मा ने गुपचुप रचाई शादी
डायरेक्टर इम्तियाज अली की रोमांटिक फिल्म लव आज कल 2 से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वालीं अभिनेत्री आरुषि शर्मा को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आरुषि ने अपने जीवन की नई पारी का आगाज कर लिया है और शादी रचा ली है। इंडस्ट्री के फेमस कास्टिंग डायरेक्टर वैभव विशांत के साथ उन्होंने गुपचुप तरीके से सात फेरे लिए हैं।शादी को लेकर आरुषि शर्मा का नाम अब तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। सिर्फ यही नहीं उनकी वेडिंग फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
वेब सीरीज काला पानी में आखिरी बार अपनी अदाकारी का हुनर दिखाने वालीं आरुषि शर्मा ने अपना जीवनसाथी चुन लिया है।18 अप्रैल को उन्होंने बिना किसी शोर-शराबे के हिमाचल प्रदेश में शादी रचाई है। आरुषि और वैभव की ये वेडिंग बेहद प्राइवेट रही, जिसमें दोनों की फैमिली और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए हैं।इस दौरान आरुषि शर्मा की शादी की तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं, जिनमें एक्ट्रेस पेस्टल कलर का शादी का जोड़ा पहने हुए दिखाई दे रही हैं। दुल्हनिया बन आरुषि हद से ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपनी शादी का एलान नहीं किया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ