नवरात्रि में घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा
सनातन धर्म में नवरात्र का विशेष महत्व होता है. धार्मिक मान्यता के मुताबिक वर्ष में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. जिसमें एक चैत्र नवरात्रि तो दूसरा शारदीय नवरात्रि इसके अलावा दो गुप्त नवरात्रि का पर्व सनातन धर्म में मनाया जाता है. नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा आराधना करने का विधान है. साथ ही जीवन में सुख और शांति के लिए व्रत किया जाता है. मान्यता के अनुसार नवरात्रियों में जिसमें सवार होकर मां दुर्गा आती है, उसका अलग ही महत्व होता है. तो चलिए इस बार जानते हैं. माता रानी की सवारी क्या होगी और क्या इसके संकेत हैं.
अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि इस वर्ष चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है. जिसका समापन 17 अप्रैल को होगा. ज्योतिषीय गणना के मुताबिक इस वर्ष नवरात्रि में माता का आगमन घोड़े पर होगा. मां दुर्गा के वाहन को इस बार शुभ नहीं माना जा रहा है. धार्मिक ग्रंथो के मुताबिक जब भी माता रानी घोड़े पर सवार होकर आती है. इसे अशुभ माना जाता है. इसका संकेत है कि युद्ध की स्थिति पैदा होगी. प्राकृतिक आपदा आने की संभावना है. कई चीजों में बदलाव देखने को मिल सकता है.
जानिए क्या है घट स्थापना का मुहूर्त
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल को हो रही है. जिसमें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त प्रात काल 6ः00 बजे से लेकर 10ः16 तक रहेगा. इसके अलावा 11ः57 से लेकर दोपहर 12ः48 के मध्य अभिजीत मुहूर्त में भी घट स्थापना की जा सकेगी.

भारतीय विवाह में हल्दी-तेल की रस्म क्यों मानी जाती है शुभ? जानिए रहस्य
आज का अंक ज्योतिष: 3, 5 और 9 मूलांक वालों की होगी चांदी
मौन की शक्ति: श्री श्री रवि शंकर ने बताया चिंता से मुक्ति का अनोखा तरीका
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (27 फ़रवरी 2026)
गोंदिया–जबलपुर रेल लाइन दोहरीकरण को मिली मंजूरी, महाकौशल को बड़ी सौगात
छिंदवाड़ा में युवती से गैंगरेप का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार
औद्योगिक नगर पीथमपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, 45 वर्षीय आरोपी पर केस दर्ज
ग्वालियर–सागर समेत मप्र में शराब बाजार में हलचल
LNCT University में ‘युवा संसद प्रतियोगिता’ का आयोजन
Madhya Pradesh में अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत, 7 दिन अनुपस्थिति पर नहीं होगी छुट्टी