मायावती ने जौनपुर से बदला उम्मीदवार, शंकर सिंह को फिर उतारा मैदान में
जौनपुर । यूपी की जौनपुर लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने फिर अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बसपा ने यहां से निवर्तमान सांसद श्याम सिंह यादव का टिकट काटकर श्रीकला रेड्डी को दे दिया था। अब श्रीकला रेड्डी का टिकट काटकर फिर से श्याम सिंह यादव को चुनावी मैदान में उतर दिया है।
सूत्रों के अनुसार बसपा सुप्रीमो मायावती ने जौनपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार के बदलाव पर मुहर लगा दी है। श्याम सिंह यादव सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। मायावती के फैसले ने इस सीट पर चुनावी गणित को बदल दिया है। जौनपुर से धनंजय सिंह की पत्नी को टिकट देकर मायावती ने बड़ा दांव खेला था। धनंजय सिंह को जमानत मिलने के बाद जौनपुर सीट का गणित बदलता दिख रहा था। लेकिन मायावती ने अचानक टिकट बदलकर सबको चौंका दिया है।
श्रीकला ने जौनपुर सीट से नामांकन दाखिल किया था। बसपा की ओर से जौनपुर से श्रीकला के नाम की घोषणा होने के बाद से ही जौनपुर का चुनावी माहौल बदलने लगा था। बीजेपी ने इस सीट पर कृपाशंकर सिंह को टिकट दिया है। वहीं, समाजवादी पार्टी की ओर से यहां से बाबू सिंह कुशवाहा मैदान में हैं। हालांकि, श्रीकला सिंह के चुनावी मैदान में उतरने के बाद चर्चा केवल उनकी हो रही थी। माना जा रहा था कि बीजेपी और बसपा के बीच इस सीट पर चुनावी मुकाबला हो रहा है। अब श्याम सिंह यादव को बसपा सिंबल दिए जाने से जौनपुर सीट पर अब मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ