ग्वालियर में महापौर की गाड़ी पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने मचाया हड़कंप
ग्वालियर। एक बड़ा मामला सामने आया है. महापौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार पर उज्जैन के मक्सी रोड़ पर जानलेवा हमला हो गया. महापौर अपनी बेटी के साथ उज्जैन दर्शन करने के लिए जा रही थीं. रात करीब 12 के आस-पास वह मक्सी के पास पहुंची, जहां बाइक सवार बदमाशों ने लोहे की रॉड से गाड़ी पर अचानक हमला कर दिया. अचानक हुए हमले में सुरक्षा गार्ड ने मोर्चा संभाल लिया. गनमैन को देख बाइक सवार बदमाश भाग गए।
उज्जैन एसपी को दी घटना की सूचना
दरअसल, घटना 14 अप्रैल रात 12 बजे के करीब की बताई जा रही है. महापौर मक्सी से होते हुए उज्जैन के लिए जा रही थी, तभी रास्ते में अचानक बाइक सवार बदमाशों ने कार पर हमला कर दिया. इस पूरी घटना की जानकारी उज्जैन एसपी को दी गई है. इस घटनाक्रम में हमलावर कौन है और किस मकसद के साथ महापौर की कार पर हमला किया था फिलहाल जांच के बाद ही पता चल पाएगी. इस घटना की पुष्टि महापौर के पति और कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने की है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
गनमैन ने महापौर के ऊपर हुए हमले की जानकारी विधायक सतीश सिकारवार को दी. इसके बाद विधायक ने तत्काल प्रभाव से मामले में एसपी को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला. पुलिस ने माेर्चा संभालते हुए आसपास के इलाके में नाकाबंदी कर बाइक सवारों की तलाश की, लेकिन फिलहाल कोई संदिग्ध हाथ नहीं लग पाया।

जल संकट से बेहाल पाकिस्तान, कनाडा से मांगी आपात सहायता
मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड को मंजूरी, विधानसभा से बिल पारित
रोहित के खिलाफ चल रही चर्चाओं पर अश्विन का पलटवार, बताया क्यों जरूरी है कप्तान का साथ
गुरमखेड़ी स्टेशन पर 7 दिन बंद रहेगा 8 ट्रेनों का ठहराव, रेलवे ने जारी की सूचना
TVS Motor का धमाकेदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में ₹1,174 करोड़ का प्रॉफिट; स्टॉक दौड़ा
कर्नाटक में सामूहिक मौत का मामला, पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की आत्महत्या
चार दशक की यात्रा खत्म, महासागर में अदृश्य हुआ विशाल हिमखंड
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव? वैभव सूर्यवंशी समेत 2 खिलाड़ियों के डेब्यू की चर्चा
'रामायण' में अनुपम खेर की नई भूमिका, जटायु के किरदार को देंगे अपनी आवाज