भारत से पंगा लेना पाकिस्तानी वायुसेना अधिकारियों को पड़ा मंहगा
कराची । पाकिस्तान की वायुसेना में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी वायुसेना के 13 शीर्ष अधिकारियों का कोर्ट मार्शल किया गया है। दरअसल पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) में मौजूद भ्रष्टाचार के बारे में एक खबर लीक हुई हैं। इसके बाद पीएएफ ने जांच की थी। जांच के बाद 13 अधिकारियों का कोर्ट मार्शल कर दिया गया। इसमें वह अधिकारी भी शामिल है, जिन्होंने बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी लड़ाकू विमान भारत भेजे थे। बालाकोट हवाई हमले के बाद सेवानिवृत्त एयर मार्शल जावेद सईद ने भारत के खिलाफ ऑपरेशन स्विफ्ट रिटॉर्ट शुरू किया। इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमानों को कश्मीर भेजा गया था। जिसकी वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के साथ हवाई फाइट हुई। पाकिस्तान ने दावा किया कि उन्होंने दो भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। वहीं अभिनंदन ने अपने मिराज-2000 बाइसन से पाकिस्तान को अमेरिका से मिले एफ-16 फाइटर जेट को मार गिराया था।
खबर है कि कोर्ट मार्शल का सामना कर रहे सभी 13 अधिकारियों में से सात वरिष्ठ हैं। इन सभी अधिकारियों ने पाकिस्तानी वायुसेना प्रमुख जहीर बाबर सिद्धू के भ्रष्टाचार को उजागर किया था। सभी को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, कुछ रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि ये सभी ईमानदार अधिकारी हैं। उन पर अत्याचार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि पाकिस्तानी वायुसेना प्रमुख अपना कार्यकाल बढ़ाने के लिए अपने प्रतिद्वंद्वी कनिष्ठ अधिकारियों से छुटकारा पा रहे हैं। इस खुलासे के बाद अब वायुसेना प्रमुख मुश्किल में पड़ गए हैं। उन पर हथियारों की खरीद में धांधली का आरोप है। कुछ दिन पहले पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों ने मिलकर वायुसेना प्रमुख जहीर बाबर के खिलाफ श्वेत पत्र जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि जहीर ने बहुत कम समय के लिए फाइटर जेट उड़ाए थे। फिर उन्हें किस आधार पर वायुसेना प्रमुख बनाया गया?

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 फ़रवरी 2026)
राज्य में दिव्यांग सशक्तिकरण को नई गति
मुख्यमंत्री साय के जन्मदिवस पर पादप बोर्ड द्वारा 2100 औषधीय पौधों का वितरण
मेहनत की चमक और सरकारी संबल
किसानों को लाभान्वित करने हम खेत से बाज़ार तक तैयार कर रहे पूरी श्रृंखला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आईएचजीएफ फेयर 2026 में छत्तीसगढ़ी शिल्प की गूंज, कोंडागांव के कलाकारों ने बिखेरा हुनर का जादू
जल जीवन मिशन से मांगामार में अब हर घर जल
बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच
उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण