कलेक्टर पर बरसे विधायक, गुस्से में दिखाया मुक्का
भिंड। भिंड जिले में खाद संकट गहराने पर बुधवार सुबह भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह अपने समर्थकों के साथ कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के आवास पहुंचे। यहां वे धरने पर बैठ गए और कलेक्टर से बाहर आकर किसानों की समस्याओं पर बातचीत करने की मांग करने लगे। जब कलेक्टर बाहर नहीं आए तो विधायक भड़क उठे। उन्होंने गुस्से में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकी दी कि जनता को कलेक्टर के घर में घुसा देंगे। दरअसल, तनाव उस वक्त और बढ़ गया जब दोनों आमने-सामने हो गए. कलेक्टर ने विधायक को औकात में बात करने की नसीहत दी, जिस पर विधायक ने मुक्का बांधकर हाथ उठाया और गुस्से में आंखें दिखाई। तभी उनके समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी और कलेक्टर को ‘चोर’ तक कह डाला।
आला अधिकारियों ने दी समझाइश
विवाद बढ़ने पर कलेक्टर ने विधायक के समर्थकों को घर के भीतर वीडियो बनाने से रोका और डांट लगाई। लेकिन उधर विधायक लगातार नाराज होते रहे और कलेक्टर पर निजी लाभ के लिए वसूली कराने के आरोप लगाने लगे। स्थिति बिगड़ती देख एसपी असित यादव, एएसपी संजीव पाठक और एडीएम एलके पांडेय मौके पर पहुंचे और विधायक को समझाने लगे। विधायक ने फोन पर चंबल कमिश्नर मनोज खत्री से भी बात की और कहा कि खाद वितरण को लेकर कोई तैयारी नहीं की गई है। बाद में इस मामले में अधिकारियों के बीच-बचाव के बाद हालात काबू में तो आ गए।
खाद वितरण में गड़बड़ी का आरोप
धरने में शामिल किसानों ने बताया कि वे रात 12 बजे से समितियों के बाहर लाइन में लग जाते हैं, लेकिन सुबह तक मुश्किल से एक-दो बोरी खाद ही मिल पाती है। उनका आरोप है कि खुले बाजार में खाद आसानी से मिल जाती है, लेकिन इसके लिए ज्यादा कीमत देनी पड़ती है। इससे कालाबाजारी की आशंका और बढ़ रही है. किसानों का कहना था कि कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। किसान परेशान हैं और अब हालात बेकाबू हो रहे हैं, इस मुद्दे को उठाने पहुंचे विधायक ने भी प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए कि खाद वितरण सही ढंग से नहीं हो रहा और अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं।

राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात