एमएस धोनी के ने रीक्रिएट किया जडेजा का IPL 2023 विनिंग सेलिब्रेशन मोमेंट
आखिरी ओवर और जीत के लिए 13 रन की दरकार। फिर रवींद्र जडेजा का चला बल्ला और आखिरी दो गेंदों पर चमत्कारिक पारी खेलकर जडेजा ने सीएसके को आईपीएल का पांचवां खिताब जिताया। ये सब आईपीएल के 16वें सीजन में देखने को मिला था। सीएसके को विजेता बनाने के बाद जडेजा ने शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया था। जैसे ही जडेजा के बल्ले से विनिंग शॉट निकला था तो वह डगआउट में बैठे एमएस धोनी की तरफ तेजी से भागे।
उन्होंने दोनों हाथ हवा में उठाकर सेलिब्रेट किया। धोनी ने जडेजा को गोदी में उठाया था और इस पल का पूरा वीडियो खूब वायरल भी हुआ था। अब आईपीएल 2024 से पहले धोनी ने प्रैक्टिस के दौरान कुछ ऐसा किया, जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं।
MS Dhoni ने रीक्रिएट किया जडेजा का आईपीएल 2023 का विनिंग सेलिब्रेशन मोमेंट
दरअसल, एमएस धोनी (MS Dhoni Video) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रैक्टिस मैच के बाद धोनी को जडेजा का आईपीएल 2023 विनिंग सेलिब्रेशन मोमेंट को रीक्रिएक्ट करते हुए देखा जा रहा हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
IPL 2023 फाइनल मैच का आखिरी ओवर का रोमांच
आईपीएल 2023 के फाइनल मैच का आखिरी ओवर रोमांच से भरपूर रहा था। आखिरी ओवर में सीएसके को जीत के लिए 13 रन की जरूरत थी और क्रीज पर मौजूद थे रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे। हार्दिक ने आखिरी ओवर में मोहित शर्मा को गेंद सौंपी। मोहित ने पहली गेंद बेहतरीन यॉर्कर डाली, जिस पर कोई रन नहीं बन सके। दूसरी गेंद भी मोहिल ने यॉर्कर डाली, जिस पर शिवम ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर जडेजा ने भागकर एक रन बनाया।
इसके बाद सीएसके की सांसें थम-सी गई थी और धोनी डगआउट में आंखें बंद करे बैठे नजर आ रहे थे। जीत के लिए दो गेंदों पर सीएसके को 10 रन चाहिए थे और फिर मोहित की पांचवीं गेंद पर जडेजा ने जोरदार शॉट खेला और गेंद हवा में उड़ते हुए बाउंड्री लाइन को पार कर गई। जडेजा के बल्ले से निकला सिक्स टीम के बेहद काम आया और फिर आखिरी गेंद पर सीएसके को 4 रन की दराकर थी और जड्डी ने आखिरी गेंद को भी बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया।
MS Dhoni IPL 2024 में नहीं करेंगे CSK की कप्तानी
बता दें कि आईपीएल 2023 के फाइनल में सीएसके ने गुजरात टाइटंस को हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। आईपीएल 2024 से पहले धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। अब धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को नया कप्तान बनाया गया है।

CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स