सुरक्षाबलों की कार्रवाई से घबराए नक्सली, 26 ने किया सरेंडर
दंतेवाड़ा। सुरक्षाबलों की कार्रवाई से नक्सलियों में घबराहट पैदा हो गई है। दंतेवाड़ा में एक या दो नहीं, बल्कि 26 नक्सलियों ने एक साथ सरेंडर किया, जिसे देखकर सुरक्षाबलों के भी होश फाख्ता हो गए। सुरक्षा बालों को यह चमत्कार जैसा लगा, लेकिन यह कोई चमत्कार नहीं, बल्कि सच्चाई है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में एक नक्सली पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। प्रतिबंधित माओवादी संगठन ने सुरक्षाबलों की कार्रवाई के विरोध में 15 अप्रैल को बंद का आह्वान किया था। जिसका कोई खास असर नहीं दिखा।
एसपी गौरव राय ने बताया कि यह सभी नक्सली कई गतिविधियों में शामिल थे, जिसमें पोस्टर लगाना, बैनर लगाना, रसद एकत्रित करना, आगजनी करना, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाना शामिल है। छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में सुरक्षाबलों की प्रखर कार्रवाई का अंदाजा आप महज इसी से लगा सकते हैं कि अब तक इस अभियान के अंतर्गत 717 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं, जिसमें 176 इनामी हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई