छात्रों के बीच आए दिन मारपीट के चलते नोएडा पुलिस ने चलाया अभियान
नोएडा। नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी में आए दिन छात्रों के बीच मारपीट और बवाल के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसके चलते पुलिस पर सवाल खड़े होते हैं । यूनिवर्सिटी के आसपास अवैध तरीके से ढाबे हुक्का बार स्नूकर चल रहे थे, बाहरी युवा यहां पर आकर मौज-मस्ती करते थे उनके बवाल और मारपीट के वीडियो सामने आते थे। नोएडा पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे सभी ठिकानों को बंद कर दिया है और पीजी में रह रहे सभी छात्रों का सत्यापन कराया जा रहा है। यह अभियान इसी तरह जारी रहेगा और पुलिस लगातार चेकिंग करती रहेगी।
नोएडा के एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया नोएडा के सेक्टर-126 थाना इलाके में पड़ने वाली एमिटी यूनिवर्सिटी के आसपास के इलाकों में बने हुक्का बार, स्नूकर प्लेस, ढाबों और अन्य दुकानों के देर रात तक चलने के कारण आम लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसको देखते हुए नोएडा पुलिस ने अभियान चलाकर नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों का चालान काटा। साथ ही, पीजी में रह रहे स्टूडेंट्स और अन्य लोगों का सत्यापन भी करवाया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 16 अप्रैल को अभियान में गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से मिले निर्देश पर सेक्टर-126 क्षेत्र के अंतर्गत निजी यूनिवर्सिटी के आस-पास विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान 278 गाड़ियों के चालान व 16 गाडियों को उठावाया गया। पुलिस टीम पेट्रोलिंग करते हुए संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की तलाशी ले रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना की है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई