आठ लोस क्षेत्रों में आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू
भोपाल । प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, धार सहित आठ लोकसभा क्षेत्र में 18 अप्रैल से अधिसूचना जारी हो गई। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में इन लोकसभा क्षेत्रों में 13 मई को मतदान होना है। आज से नामांकन जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। इंदौर जिले में कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 101 में नामांकन जमा करने के लिए व्यवस्थाएं की गई है। प्रत्याशी चार सेट में अपना नामांकन जमा कर सकते हैं। वहीं अंतिम तारीख तक प्रत्याशी को शपथ पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। लोकसभा निर्वाचन के तहत मध्य प्रदेश में 4 चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि चौथे चरण में मध्य प्रदेश के 8 लोकसभा क्षेत्रों में 18 अप्रैल से नाम निर्देशन-पत्र भरे जायेंगे। चौथे चरण के लिए निर्वाचन की अधिसूचना गुरुवार को जारी होने के साथ ही प्रत्याशियों द्वारा इसी दिन से नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किए जाएंगे। चौथे चरण में प्रदेश की आठ लोकसभा क्षेत्रो में मतदान होना है। इसमें लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक देवास (अजा), क्रमांक-22 उज्जैन (अजा), क्रमांक-23 मंदसौर, क्रमांक-24 रतलाम (अजजा), क्रमांक-25 धार (अजजा), क्रमांक-26 इंदौर, क्रमांक-27 खरगोन (अजजा) एवं क्रमांक-28 खंडवा में चुनाव होगा। सभी के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू होगी। नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है। इसके अगले दिन 26 अप्रैल को नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन-पत्र भर चुके प्रत्याशी 29 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। चौथे चरण के लिए 13 मई को मतदान होगा। सभी चरणों में हुये मतदान की मतगणना 4 जून को होगी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (30 मार्च 2026)
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’
जंगल क्षेत्र में अवैध बोरवेल खनन पर वन विभाग की सख्त कार्यवाही, दो वाहन जब्त
भारत में हवाई सेवाओं का विस्तार अकल्पनीय, अब हर तबके के लिए संभव हुई हवाई यात्रा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माँ नर्मदा के आशीर्वाद से प्रदेश में बह रही है विकास की नई धारा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 405 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार
राष्ट्रीय फलक पर कोरिया- 'मन की बात' में 5 प्रतिशत जल संरक्षण मॉडल की सराहना
भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इनोवेशन अपनाकर मध्यप्रदेश बनेगा उद्यमिता का हब : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आठ स्वर्ण और एक रजत के साथ केआईटीजी 2026 में चमके कर्नाटक के मणिकांता एल, अब एशियाई खेलों की ओर नजर