एयरटेल पेमेंट बैंक के नए ग्राहकों की संख्या बढ़ी
नई दिल्ली । एयरटेल पेमेंट्स बैंक के मंच पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले नए ग्राहकों की संख्या में भारी वृद्धि देखी गई है। एयरटेल पेमेंट बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि अधिकारी ने भुगतान बैंक के मंच पर अचानक गतिविधियां बढ़ने के पीछे पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) के खिलाफ की गई आरबीआई की सख्ती की भूमिका होने की पुष्टि नहीं की। आरबीआई ने वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के नियंत्रण वाली पीपीबीएल को 29 फरवरी के बाद ग्राहक खातों, वॉलेट्, फास्टैग और अन्य साधनों में जमा या टॉप-अप स्वीकार करना बंद करने का निर्देश दिया है। आरबीआई ने यह कार्रवाई नियामकीय प्रावधानों का लगातार उल्लंघन करने की वजह से की है। अधिकारी ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के प्रदर्शन और परिचालन पर कहा कि हमारे सभी डिजिटल उत्पाद, चाहे वे सावधि जमा के लिए आवेदन करने वाला ग्राहक हो, चाहे वे बैंक खाते के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले नए ग्राहक हों या फास्टैग के लिए आवेदन करने वाले ग्राहक हों, जनवरी की तुलना में पांच-सात गुना अधिक हैं। ऐसा पिछले कुछ दिनों में हुआ है। बचत बैंक खाते और फास्टैग जैसे डिजिटल उत्पादों के लिए ऑनलाइन आवेदन पिछले कुछ दिनों में कई गुना बढ़ा है। उन्होंने कहा कि चाहे जो भी संदर्भ हो, ऐसा लगता है कि बैंक के उत्पादों की खपत बढ़ रही है।

डबरा में शिव महापुराण कथा के दौरान महिला को हार्ट अटैक, मुंह से झाग निकलने के बाद हुई मौत
सुषमा स्वराज मेरे जीवन की प्रेरणा रहीं, हमेशा रहेंगी – रेखा गुप्ता
पाक पीएम शहबाज ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, भाई कहकर किया संबोधित
सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का सटीक भाव
Mahashivratri Special: लंबी यात्रा पर निकलने से पहले राहत की खबर, इन राज्यों में स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम
शिरणी से लाई प्रतिमा, कोटा में बना भव्य साईं धाम, 50 साल पुरानी श्रद्धा की मिसाल