विष्णु के सुशासन में पोषण मिशन को मिली नई गति
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में पोषण मिशन को नई दिशा और गति मिल रही है। इसी क्रम में आज कोरिया जिले के जिला पंचायत बैकुण्ठपुर स्थित मंथन कक्ष में पोषण संगवारी दीदियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला एवं विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “पोषण संगवारी” वे प्रशिक्षित महिला कार्यकर्ता हैं जो गांव-गांव जाकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुंचाती हैं। इस कार्यशाला में जिलेभर से चयनित 220 पोषण संगवारी दीदियों ने भाग लिया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कम वजन वाले बच्चों की संख्या में कमी लाना और गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को संतुलित पोषण और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं दिलवाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान विशेष रूप से ‘कोरिया मोदक‘ लड्डू पर जानकारी दी गई, जिसे स्व सहायता समूह की महिलाएं तैयार कर रही हैं। यह पोषणयुक्त लड्डू गर्भवती महिलाओं के लिए एक सशक्त आहार विकल्प के रूप में प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री साय ने हाल ही में पोषण अभियान के अंतर्गत “हर माँ, हर बच्चा दृ स्वस्थ छत्तीसगढ़” विजन को ज़मीनी स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया है, जिसे पोषण संगवारी दीदियाँ प्रभावी ढंग से क्रियान्वित कर रही हैं।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्व सहायता समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्य के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कई पोषण संगवारी दीदियों को इस अवसर पर सम्मानित कर उपहार भी प्रदान किए गए।

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- दतिया उपचुनाव में BJP की होगी जीत, NEET मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
दूसरों की किस्मत बताने वाली अन्ना खुद नहीं जान पाईं अपना भविष्य, पावर बैंक ब्लास्ट में झुलसीं
विपक्ष के विरोध से नहीं चली कार्यवाही, दोनों सदनों में मचा घमासान
खर्च की रफ्तार पर CAG की चिंता, 93 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अधूरा
छात्रा से दुष्कर्म मामले में बड़ा एक्शन, संविदा शिक्षक गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
दुर्ग में दिखा बेहद दुर्लभ सफेद करैत, रेस्क्यू के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया