तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम....
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) रोजाना सुबह 6 पेट्रोल और डीजल की प्राइस अपडेट करती हैं। यह सिलसिला साल 2017 से जारी है। तेल कंपनियों ने 10 नवंबर 2024 (शुक्रवार) के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमत रिवाइज कर दी है। आज भी इनके दाम में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।
देश के ज्यादातर शहरों में फ्यूल प्राइस अलग-अलग होता है। ऐसे में अगर आप लंबे सफर निकल रहे हैं, तो टंकी फुल कराने से पहले लेटेस्ट रेट जरूर चेक करें। इससे आपको फायदा हो सकता है।
क्रूड ऑयल की प्राइस
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। आज बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की प्राइस में मामूली गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड का दाम 0.57 फीसदी गिरकर 75.20 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। सरकारी तेल कंपनियों को क्रूड ऑयल की प्राइस के हिसाब से ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों को तय करने का जिम्मा मिला है।
हालांकि, तेल कंपनियों ने लंबे समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। आखिरी बार लोकसभा चुनाव से पहले पेट्रोल और डीजल के दाम में 2-2 रुपये प्रति लीटर की कटौती हुई थी।
आइए इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए जानते हैं कि महानगर और बाकी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।
अन्य बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
नोएडा: पेट्रोल 94.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 95.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल 102.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल 107.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल 104.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर

पत्नी के जाने से आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड वीडियो से सनसनी
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
CG BREAKING : भाजपा: किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा
बीजापुर एनकाउंटर: जवानों ने 5 नक्सलियों को उतारा मौत के घाट
प्रतिमा बागरी को हाई कोर्ट से बड़ी राहत
The Bonus Market Update: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 1236 अंक टूटा, निफ्टी 25500 के नीचे
Mimi Chakraborty को 20 लाख का मानहानि नोटिस, बढ़ीं मुश्किलें