राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 20 हजार से ज्यादा पंजीयन, बढ़ी हलचल
इंदौर। आगामी 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के विशेष कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस अनूठे संवाद कार्यक्रम के मंच पर कांग्रेस का कोई नेता नजर नहीं आएगा और न ही पूरे परिसर में पार्टी का कोई झंडा लगाया जाएगा। हालांकि, आयोजन को भव्य रूप देने के लिए पर्दे के पीछे से पूरी कमान वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने संभाल रखी है।
'छात्रों की गूंज' नाम से गैर-राजनीतिक संवाद
कांग्रेस नेतृत्व ने इस पूरे कार्यक्रम को विशुद्ध रूप से गैर-राजनीतिक स्वरूप दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के अनुसार, यह कार्यक्रम दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आयोजित किया जा रहा है, जिसे 'छात्रों की गूंज' नाम दिया गया है। इसमें राहुल गांधी सीधे छात्र-छात्राओं से रूबरू होंगे और उनके सपनों, शिक्षा के अधिकार व शिक्षण व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों पर खुलकर चर्चा करेंगे। पटवारी ने आरोप लगाया कि पहले यह आयोजन नेहरू स्टेडियम में प्रस्तावित था, किंतु नगर निगम द्वारा अनुमति न देकर छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास किया गया।
20 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों का पंजीयन
संवाद में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा दी गई है। आयोजकों का दावा है कि अब तक 20 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अपना पंजीकरण करा चुके हैं, जबकि सभा में 70 हजार से ज्यादा युवाओं के जुटने का अनुमान है। नए आयोजन स्थल पर समतलीकरण का कार्य जारी था, किंतु शुक्रवार को हुई तेज बारिश के चलते तैयारियों में कुछ रुकावट आई है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को न्योता
तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कार्यक्रम को राजनीति से परे रखने के संकल्प को दोहराते हुए मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को भी आमंत्रित करने का सुझाव दिया। पार्टी ने मंत्री विजयवर्गीय तक औपचारिक निमंत्रण पत्र पहुंचाने की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को सौंपी है।

गणेश उत्सव का आगाज, इंदौर के मिट्टी वाले बप्पा से लेकर लालबाग के राजा तक उमड़ा सैलाब
चोरी के 2 मामलों में उज्जैन पुलिस का बड़ा एक्शन, सोने के हार समेत वाहन बरामद
मोहम्मद नबील को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, मदरसे में रहता था सबसे अलग-थलग
ब्रिक्स घोषणापत्र पर सहमति के बाद राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, भारत के नेतृत्व की सराहना
रतलाम में तेंदुए की मौत से सनसनी, ग्रामीणों के पीछे दौड़ने का वीडियो वायरल; पैरों में बंधी थी रस्सी
22 सितंबर का महाबंद स्थगित, बस किराया बढ़ाने पर सरकार और ऑपरेटरों में सहमति
करंट लगने से गई कंप्यूटर ऑपरेटर की जान, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों का चक्काजाम
MP के मेधावी छात्रों के लिए खुशखबरी, 16 सितंबर को सीएम मोहन यादव बांटेंगे 7500 से ज्यादा स्कूटी
उज्जैन के गणेश मंदिर में उल्टा स्वास्तिक बनाने का राज, मन्नत पूरी होने से जुड़ी है खास मान्यता
शोले के ‘वीरू’ की तरह टावर पर चढ़ा युवक, कोरबा में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा