सुगमता से हो रही जिले में धान खरीदी
जशपुरनगर : जिले के किसानों का उत्साह अब दोगुनी हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने धान के दाम में बढ़ोतरी के साथ ही किसानों केन्द्र में धान बेचने के लिए अच्छी व्यवस्था दी है। सभी धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उपार्जन केन्द्रों के व्यवस्थाओं से किसानों में खुशी की लहर है।
फरसाबहार विकासखंड के कोकियाखार की किसान धर्मश्वरी सरजाल ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हम सभी किसानों के लिए धान खरीदी केन्द्रों में सब चीजों की अच्छी सुविधा उपलब्ध कराई है जिसके लिए उन्होंनें बहुत-बहुत धन्यवाद। आगे भी ऐसे ही सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने बताया कि कोकियाखार उपार्जन केन्द्र में वे अपना 150 बोरी धान बेचने लाए हैं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 क्विटल प्रति एकड़ की दर से खरीदी किया जा रहा है। केन्द्र से समय पर टोकन और बारदाना मिल गया था।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जशपुर जिले में धान की खरीदी की सिलसिला निरंतर जारी है। 4 नवम्बर से अब तक 2482 किसानों से 14479.40 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को भुगतान करने के लिए विपणन संघ मुख्यालय द्वारा अपैक्स बैंक को लिकिंग व्यवस्था के तहत 25 लाख 76 हजार 62 हजार 560 रूपए का भुगतान किया गया है। इसके लिए आज दिनांक तक कुल 15919.28 मीट्रिक टन टोकन जारी किए गए थे। आगामी 02 दिवस तक की खरीदी के लिए कुल 1297 किसानो हेतु 8324.36 मीट्रिक टन का टोकन जारी किया गया हैं।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 51169 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 6289 नए किसान शामिल है। इस वर्ष 46 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 3,36,459.00 मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ