पाकिस्तानी क्रिकेटर रजा हसन ने पूजा बोमन के साथ की सगाई
पाकिस्तान के कई क्रिकेटरों ने भारत को अपना ससुराल बनाया है और इस कड़ी में अब एक नया नाम भी शामिल होने जा रहा है. पाकिस्तान के लिए 11 इंटरनेशनल मैच खेल चुके Raza Hasan ने हाल ही में भारतीय हिंदू लड़की Pooja Boman से सगाई कर ली है. यह कपल अगले साल जनवरी या फरवरी तक निकाह कर लेगा. हसन ने बताया कि इस निकाह से पहले पूजा इस्लाम धर्म कबूल कर लेंगी. दोनों ने कुछ दिनों पहले अमेरिका में ही यह सगाई की है.
2012 में पाकिस्तान के लिए डेब्यू
बता दें Raza Hasan पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सियालकोट से ताल्लुक रखते हैं, जिन्होंने साल 2012 में पाकिस्तान के लिए डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने अगले दो साल तक अपने देश के लिए कुल 10 T20 इंटरनेशनल और एकमात्र वनडे मैच खेला. वह स्लो लेफ्टआर्म स्पिन गेंदबाज हैं, जिन्होंने T20I में 10 और वनडे में सिर्फ 1 विकेट अपने नाम किया.
क्रिकेट में वापसी की उम्मीदें खत्म
इसके बाद जब वह लंबे समय तक पाकिस्तान की टीम में दोबारा वापसी नहीं कर पाए तो उन्होंने अमेरिका में सेटल होने का फैसला कर लिया. पाकिस्तान की एक मीडिया के मुताबिक, Raza Hasan यहां भारत की हिंदू लड़की Pooja Boman से मिले और दोनों की दोस्ती जल्दी ही प्यार में बदल गई और अब दोनों ने एक होने का फैसला कर लिया है. हसन ने बताया कि पूजा शादी की तारीख से पहले इस्लाम धर्म अपना लेंगी. सोशल मीडिया पर दोनों के फैन्स उन्हें सगाई की बधाई दे रहे हैं.
घरेलू क्रिकेट में Raza Hasan के मैच आंकड़े
बात दें Raza Hasan साल 2021 के बाद से अभी तक कोई प्रोफेशनल मैच नहीं खेले हैं. उन्होंने आखिरी बार नॉर्दन की ओर से फर्स्ट क्लास मैच खेले थे. उन्होंने पाकिस्तान में रहकर घरेलू क्रिकेट में 48 फर्स्ट क्लास, 80 लिस्ट A और 77 टी20 मैच खेले हैं. उन्होंने इन तीनों फॉर्मेट में क्रमश: 149, 122 और 90 विकेट अपने नाम किए हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 1 शतक और 4 हाफ सेंचुरी भी हैं. Raza Hasan से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जहीर अब्बास, शोएब मलिक, मोहसिन खान और हसन अली जैसे नामी क्रिकेटर भी भारतीय लड़कियों से शादी कर चुके हैं.

IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम