ब्रिटेन में नहीं घुस सकेंगे पाकिस्तान के चरमपंथी धर्मगुरु
लंदन । ब्रिटेन की सरकार द्वारा बनाई जा रही नई योजनाओं के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और इंडोनेशिया जैसे देशों के चरमपंथी इस्लामी विचारों वाले प्रचारकों को ब्रिटेन में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। एक खबर में यह जानकारी दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटिश सरकार चरमपंथी गतिविधियों में चौंकाने वाली वृद्धि से चिंतित है और अधिकारियों को विदेशों के सबसे खतरनाक चरमपंथी प्रचारकों की पहचान करने की जिम्मेदारी दी जा रही है ताकि उन्हें वीजा चेतावनी सूची में जोड़ा जा सके। इसके मुताबिक, नई योजनाओं के तहत सूची में शामिल लोगों को अपने आप ही ब्रिटेन में प्रवेश से रोक दिया जाएगा। यह जानकारी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक द्वारा लंदन में पिछले दिनों एक भाषण देने के कुछ दिनों बाद सामने आई है, जिसमें उन्होंने चेतावनी दी थी कि देश के लोकतांत्रिक और बहु-आस्था मूल्यों को चरमपंथियों से खतरा है। प्रधानमंत्री सुनक ने हाल ही में अपने भाषण में कहा था कि हम इस देश में उन लोगों को प्रवेश करने से रोकने के लिए भी कार्रवाई करेंगे, जिनका उद्देश्य इसके मूल्यों को कमजोर करना है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 फ़रवरी 2026)
राज्य में दिव्यांग सशक्तिकरण को नई गति
मुख्यमंत्री साय के जन्मदिवस पर पादप बोर्ड द्वारा 2100 औषधीय पौधों का वितरण
मेहनत की चमक और सरकारी संबल
किसानों को लाभान्वित करने हम खेत से बाज़ार तक तैयार कर रहे पूरी श्रृंखला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आईएचजीएफ फेयर 2026 में छत्तीसगढ़ी शिल्प की गूंज, कोंडागांव के कलाकारों ने बिखेरा हुनर का जादू
जल जीवन मिशन से मांगामार में अब हर घर जल
बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच
उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण