राहुल गांधी पर पीयूष गोयल ने साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए देशवासियों ने नरेन्द्र मोदी को अपना समर्थन दिया है। लगातार तीसरी बार की जीत उनके प्रति जनता के विश्वास को दर्शाता है, परंतु बालक बुद्धि वाले विपक्ष के नेता को यह समझ नहीं आ रहा है कि उन्हें देश की जनता ने नकार दिया है।बालक बुद्धि इस हार को पचा नहीं पा रही है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर लड़ने के बाद भी कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल सकी। पीयूष गोयल रविवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। गोयल ने कहा कि दिल्ली के विकास के लिए केंद्र सरकार ने कई काम किए हैं, जबकि केजरीवाल सरकार ने यहां के लोगों के जीवन को बेहतर करने के लिए कोई काम नहीं किया।
झुग्गीवासियों के पुनर्वास के लिए दिल्ली सरकार के पास कोई योजना नहीं है। इस सरकार ने 60 करोड़ की स्टार्टअप योजना शुरू की और उसके प्रचार पर 100 करोड़ खर्च कर दिए। दिल्ली सरकार का 80 हजार करोड़ का बजट है, इसे ईमानदारी से खर्च करने पर दिल्ली की सूरत बदल सकती है।मोदी सरकार दिल्ली के विकास व उज्ज्वल विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत प्राप्त करनी होगी। डबल इंजन की सरकार से दिल्ली का विकास संभव हो सकेगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों के साथ ही केजरीवाल सरकार की नाकामियों व भ्रष्टाचार को बताना होगा।
आपातकाल में दिल्ली के लोगों का उत्पीड़न हुआ था, इसे भी जनता को बताने की जरूरत है। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि इस बार के चुनाव में विरोधियों का हथियार भ्रम था और भाजपा का मोदी के नेतृत्व में विकास। दिल्ली के लोगों का भ्रम की राजनीति का लंबा अनुभव है। उन्होंने लोकसभा में इसका जवाब भी दिया है। विधानसभा में भाजपा को इसका लाभ मिलेगा। चुनाव हम लोग जीते हैं और खुशी विपक्षी मना रहे हैं।युवा नेता 55वें वर्ष में प्रवेश कर गए हैं। वह चिर युवा भी हैं और चिर व्याकुल भी। उन्हें आम आदमी पार्टी के अंदर झांक कर देखने की जरूरत है, जिसने कांग्रेस का पंजाब में स्विच ऑफ, गुजरात में हाफ और दिल्ली में साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भारत विरोधी विदेशी शक्तियां विपक्ष का समर्थन कर रही थीं।

पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते