खजुराहो एयरपोर्ट पर प्लेन की क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बचे यात्री
खजुराहो (छतरपुर): मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के खजुराहो एयरपोर्ट के पास एक बड़ा हादसा हुआ. ट्रेनी एयरक्राफ्ट हवाई अड्डे पर ही जाकर गिर गया. इस क्रैश लैंडिंग में ट्रेनर एयरक्राफ्ट के कई हिस्से टूट गए. हादसे में पायलट सुरक्षित बताया जा रहा है. यह विमान ट्रेनिंग के लिए उड़ा था और इस दौरान किसी तकनीकी खराबी की वजह से एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई.
ट्रेनी एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश
क्रैश लैंडिग के दौरान दोनों पायलट सेफ बताए जा रहे हैं. हालांकि इस मामले में जल्द जांच शुरु होगी. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रेनिंग प्लेन का हवा में ही संतुलन बिगड़ा और हिचकोले खाने लगा. तत्काल पायलट ने ATC से प्लेन के लैंडिंग की अनुमति मांगी. इमरजेंसी लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट ने ग्रीन सिग्नल दिया और जैसे ही प्लेन ने टच डाउन किया जोर से फिसलकर पास के घास वाले इलाके में चला गया.
हालांकि जो जानकारी अब तक सामने आ रही है, उसमें प्लेन के लैंडिंग गियर में खराबी की बात सामने आई है. पूरी जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि असल तकनीकी खराबी क्या थी. किन हालात में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई. प्लेन में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं.
एयरक्राफ्ट के पीछे के व्हील में आई समस्या
वहीं जब खजुराहो एयरपोर्ट के एयर एथोटी संतोष सिंह से बात हुई तो उन्होंने बताया "खजुराहो में फ्लाइंग क्लब के द्वारा बच्चों को उड़ाने की ट्रेनिंग दी जाती है. लेंडिंग करते समय प्लेन रजिस्ट्रेशन नंबर बै VT-VPI के पीछे का व्हील में दिक्कत हो गई. जिस कारण वह नहीं खुला.
अच्छी बात यह है कि कोई जान माल की दिक्कत नहीं हुई. सब कुछ सेफ है, इंक्वायरी के बाद पता चलेगा किसकी गलती थी, एयरपोर्ट के अंदर ही लेंडिंग हुई है. हमारे पास सारी सुविधाएं हैं, लेकिन एयरक्राफ्ट को क्षति पहुंची है."

बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर
छत्तीसगढ़ के फार्म में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर, 300 सूअरों की मौत
इंटरनेट बंद होने की आशंका के बीच बड़ी खबर: 100, 200, 500 के नए नोट बाजार में आने वाले!
IPL में आज बुमराह vs सूर्यवंशी, सीजन की सबसे बड़ी टक्कर
दलाल स्ट्रीट में गिरावट, फिर भी चमका सर्राफा बाजार; जानें सोना-चांदी के भाव
कोशिश करके देख लो”: पाकिस्तान की धमकी पर Rajnath Singh का सख्त संदेश
राघव चड्ढा का बीजेपी में शामिल होने की चर्चा, राज्यसभा सीट पर उठे सवाल