पीएम मोदी और अमित शाह ने टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू से की बातचीत
लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा दे रही बीजेपी को झटका लगा है। 400 सीटें तो दूर, रुझानों में बीजेपी अकेले दम पर भी सरकार बनाती नहीं दिख रही है। अब तक के रुझानों में एनडीए 295 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि 239 बीजेपी सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, इंडी गठबंधन 225 सीटों पर आगे चल रहा है।इस बीच बीजेपी नेताओं ने टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू को फोन किया है। बीजेपी नेताओं ने नायडू से फोन पर बातचीत की है। बतादें कि टीडीपी ने लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। टीडीपी फिलहाल 16 सीटों पर आगे चल रही है।पीएम मोदी और अमित शाह ने टीडीपी प्रमुख से बातचीत की है। दोनों नेताओं ने नायडू को फोन पर बधाई दी है।बता दें कि टीडीपी एनडीए में सहयोगी है। टीडीपी एनडीए की सरकार बनाने में किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप
CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट
बागेश्वर धाम में 305 जोड़ों का सामूहिक विवाह, साधु-संतों का आशीर्वाद; 8 देशों के राजदूत भी रहे मौजूद