आगरा पहुंचे PM मोदी ने सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना
आगरा। उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को यूपी के आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों हैं। कोठी मीना बाजार मैदान में सभा स्थल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे। प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। इस दौरान मोदी.. मोदी के नारों से पूरा पंडाल गूंज उठा।
आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के समर्थन में इस सभा का आयोजन किया गया है। इसी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। राधे राधे के साथ पीएम मोदी का संबोधन शुरू हुआ ।
'आज मैं आपसे कुछ मांगने आया हूं'
पीएम मोदी ने कहा कि पहले वह कुछ देने के लिए आते थे। योजना लेकर या उद्घाटन के लिए आता था। आज मांगने के लिए आया हूं। मैं आपसे विकसित भारत के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। इसीलिए, देश एकजुट होकर कह रहा है - फिर एक बार मोदी सरकार।
"भाजपा गांव-गरीब के लिए बड़े विजन और बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रही है।"
'बन रहा है डिफेंस कॉरिडोर'
पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती हुई शक्ति कुछ ताकतों को पसंद नहीं आ रही है। अब जैसे यहां डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है, उसमें देश की सेना के लिए, आत्मनिर्भर बनने के लिए, दुनिया में निर्यात के लिए घातक अस्त्र-शस्त्र बनेंगे।
"भाजपा गांव-गरीब के लिए बड़े विजन और बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रही है।"
क्या है बीजेपी का सैचुरेशन मॉडल
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड हो या फिर भाजपा का संकल्प पत्र, हमारा जोर सैचुरेशन पर है। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सबको मिले, पूरा लाभ मिले, बिना बिचौलियों के मिले, बिना रिश्वत के मिले और हकदार को अवश्य मिले, ये भाजपा का सैचुरेशन मॉडल है। उन्होंने कहा कि हमारा सेक्युलरिज्म भी वही है कि जो भी योजना जिसके लिए बने, बिना धर्म, जाति, भेदभाव के उसका लाभ सबको मिलना चाहिए।सच्चा सामाजिक न्याय भी यही है जब आप बिना भेदभाव, बिना अपने-पराए, बिना रिश्वतखोरी सबका हक पूरा करें।

उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा…
लेप्रोस्कॉपिक सर्जन की पदस्थापना से बलौदाबाजार जिला अस्पताल की बढ़ी क्षमता
ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
आवारा कुत्तों के मुद्दे पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, “कुत्तों के प्रभारी हैं” कैलाश विजयवर्गीय
बजट से पहले सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस
इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, संचालन की तैयारी तेज
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर