पीएम मोदी ने स्टार्टअप के लिए बेहतर कारोबारी माहौल देने की प्रतिबद्धता दोहराई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत में आज सरनेम मायने नहीं रखता। मायने रखता है, तो सिर्फ कड़ी मेहनत। हमारी सरकार सक्रिय रूप से स्टार्टअप और धन सृजन को प्रोत्साहित करती है। हमें अपने देश के हर हिस्से, खासकर टियर-2 और 3 शहरों में युवा शक्ति पर गर्व है।पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी द्वारा पोस्ट की गई जोमैटो के सीईओ की एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए लिखा, आपकी यात्रा वास्तव में प्रेरणादायक है, दीपिंदर गोयल। यह अनगिनत युवाओं को उद्यमशीलता के सपनों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करती है। हम स्टार्टअप को फलने-फूलने के लिए सही माहौल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।वीडियो में जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल अपने सामने आने वाली चुनौतियों की चर्चा करते नजर आ रहे हैं। इसमें उन्होंने कहा कि जब जोमैटो शुरू किया था, तो पिता ने कहा था कि तुम जानते हो तुम्हारे पिता कौन हैं। उनके पिता ने सोचा था कि मजबूत पृष्ठभूमि न होने की वजह से वह कभी स्टार्ट-अप नहीं कर पाएंगे। जोमैटो के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल ने अपने जैसे छोटे शहरों के उद्यमियों को पर्याप्त अवसर प्रदान करने के लिए पीएम की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में बहुत कुछ बदल गया है।

राज्यपाल के अभिभाषण से विधानसभा सत्र की शुरुआत, 18 को पेश होगा बजट
महाशिवरात्रि पर भारत की जीत, बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई
जांजगीर-चांपा में युवक की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
रायगढ़ में हाथियों का हमला, धान खरीदी केंद्र में भारी नुकसान
UP चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका, समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुआ ये दिग्गज नेता
रायपुर में बढ़ी गर्मी, पारा 36°C तक पहुंचने की संभावना
शिरडी में साईं बाबा और महादेव की एक साथ पूजा, भक्तों के लिए 13 हज़ार किलो साबूदाने की खिचड़ी
रायगढ़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 21 दिन में 6 ट्रैक्टर जब्त
बाप तो बाप होता है, भारत की जीत पर बाबा बागेश्वर का पाकिस्तान पर जुबानी अटैक