पुलिस ने किया डबल मर्डर का खुलासा, प्रेमी ने जलाया था मां-बेटी को
बलौदाबाजार। कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम भदरा में मां बेटी की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि मृतिका महिला का प्रेमी ही था। महिला और आरोपी के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। आरोपी महिला को बीच बीच में आर्थिक मदद भी करता रहता था। पिछले कुछ दिनों से मृतिका संतोषी प्रेमी दिलहरण से अधिक पैसे की डिमांड कर रही थी। पैसे नहीं देने पर उसके घर में बतौर पत्नी रहने और बदनाम कराने की धमकी दे रही थी। इस बात से परेशान युवक ने महिला की हत्या की साजिश रची। इसी के तहत घटना वाले दिन महिला के घर पहुंचा था। दोनों के बीच इस दौरान मारपीट और विवाद हुआ था। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर महिला की बेटी नींद से जाग गई और विवाद छुड़ाने पहुंची तो आरोपी ने टंगिया से उसपर भी हमला कर दिया। आरोपी दिलहरण ने दोनों मां-बेटी की हत्या के बाद शव को जला कर मौके से फरार हो गया था। दरअसल, 29 जुलाई को सुबह थाना कसडोल में सूचना मिली कि ग्राम भदरा में घर के अंदर एक महिला एवं उसकी पुत्री की हत्या कर दी गई। इस सूचना पर थाना कसडोल का पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पहुंची। घटनास्थल मृतिका के घर में संतोषी पति स्व. दिलीप साहू उम्र 40 वर्ष वं उसकी पुत्री ममता साहू 18 वर्ष दोनों निवासी ग्राम भदरा की हत्या हुई थी। घर के अंदर जली हुई अवस्था में दोनों मृतकों का शव मिला। घटनास्थल का प्रारंभिक निरीक्षण पर दोनों मृतकों के सिर में किसी घातक हथियार से गंभीर चोट होना पाया गया। आरोपी द्वारा मिट्टी तेल डालकर दोनों शवों को जलाने का भी प्रयास किया गया था। एफएसएल रायपुर की फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। साथ ही थाना कसडोल की पुलिस टीम द्वारा जांच पंचनामा कर ग्रामवासियों से घटना के संबंध मे पूछताछ किया गया। प्रकरण में थाना कसडोल में मर्ग क्र. 63/2024, 64/2024 एवं अपराध क्र. 300/2024 धारा 103,1,238 बीएनएस पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।

डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज, गृहमंत्री ने लॉन्च किए चार नए टूल; उपग्रह चित्रों से बनेगा मकान सूचीकरण ब्लॉक
Nitish Kumar किसके कहने पर भाजपा के करीब आए, Narendra Modi के नाम पर पहले हुए थे दूर
66 साल के हुए शिवराज सिंह चौहान, परिवार संग मनाया जन्मदिन; लिए पांच संकल्प
Muppala Lakshmana Rao उर्फ गणपति नेपाल में गिरफ्तार, 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संभावना
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, नामांकन के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे
पुलिस महकमे में हुआ होली मिलन समारोह, अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर मनाई होली
महाराष्ट्र में परिवहन क्षेत्र की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ट्रांसपोर्टरों ने रखीं प्रमुख मांगें
नीतीश कुमार का पूरा प्रोफाइल: परिवार, शिक्षा और सियासी सफर की कहानी
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?