पोप फ्रांसिस ने 12 महिला कैदियों के पैर धोए और उन्हें चूमा
सेंट पीटर्स । पोप फ्रांसिस ने सेवा और विनम्रता पर जोर देने के लिए ‘पवित्र गुरुवार’ की रस्म के दौरान रोम की जेल में बंद 12 महिला कैदियों के पैर धोए और चूमा। पोप फ्रांसिस (87) ने व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे इस रस्म को पूरा किया।
रेबिबिया जेल में बंद महिलाएं एक ऊंचे मंच पर स्टूल पर बैठी थीं ताकि पोप व्हीलचेयर से आसानी से रस्म को पूरा कर सकें। जब फ्रांसिस ने महिलाओं के पैर धोए तब वे महिलाएं रो पड़ीं। पोप ने उनके पैर पर धीरे से पानी डाला और एक छोटे तौलिया से थपथपा कर सुखाया। उन्होंने प्रत्येक पैर को चूमकर रस्म को पूरा किया।
इस दौरान उन्होंने महिला की ओर मुस्कुराते हुए देखा। इसके पहले स्वस्थ दिख रहे फ्रांसिस ने सेंट पीटर्स बेसिलिका में ‘पवित्र बृहस्पतिवार’ की प्रार्थना की अगुवाई की। इसके बाद उन्होंने जेल का दौरा किया और महिला कैदियों के पैर धोए।
फ्रांसिस पिछले दिनों सांस की बीमारी से जूझ रहे थे। लेकिन वह सुबह की प्रार्थना सभा में स्वस्थ दिखे और लोगों को संबोधित किया। फ्रांसिस ने अपने संबोधन में पादरियों से ‘पाखंड’ से दूर रहने का आह्वान किया।
साथ ही उन्होंने पादरियों से कहा कि वे आम लोगों को जो भी उपदेश देते हैं, अपने आध्यात्मिक जीवन में भी उन्हें उनका पालन करना चाहिए तथा दोनों में भिन्नता नहीं होनी चाहिए।

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल
महासमुंद में बड़ी कार्रवाई...9 बोरी संदिग्ध गुटखा जब्त
साय सरकार का तीसरा बजट आज, ‘सुशासन से समृद्धि’ पर जोर
मुख्यमंत्री साय ने 2026-27 बजट को विकास और समृद्धि का बताया मार्ग
तलाक के बाद फिर एक हुए पति-पत्नी, हाई कोर्ट में याचिका खारिज
अंबिकापुर वन विभाग ने जब्त किए सागौन और साल के चिरान
Fuel Price Alert: पेट्रोल-डीजल के रेट में बड़ा उलटफेर, जानें आज टंकी फुल कराना कितना पड़ेगा भारी?
सोना-चांदी खरीदने वालों को लगा 'झटका' या मिली 'राहत'? आज के रेट देखकर उड़ जाएंगे आपके होश