दिल्ली चुनाव में भाजपा और आप के बीच पोस्टर वॉर तेज
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच पोस्टर वॉर तेज हो गया है। पिछले 9 दिनों में दोनों दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप के पोस्टर और एडिटेड वीडियो शेयर किए हैं। भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़ी चार पोस्टर साझा किए, जिसमें एक में उन्हें गोविंदा की फिल्म राजा बाबू के रूप में दिखाया गया, वहीं दूसरे पोस्टर में केजरीवाल के साथ एक टॉयलेट शीट की फोटो लगाकर टॉयलेट चोर का आरोप लगाया। इसके अलावा भाजपा ने केजरीवाल को दुलकर सलमान की फिल्म लकी भास्कर के पोस्टर के रूप में भी पेश किया।
भाजपा के इन पोस्टरों के जवाब में आप ने भी 8 पोस्टर और एडिटेड वीडियो शेयर किए। दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं, जो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। आप ने पहले ही अपनी पूरी सूची उम्मीदवारों की घोषित कर दी है, जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव मैदान में है। इस बीच, कांग्रेस ने भी अपनी तीन लिस्ट में 48 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा को कालकाजी सीट से प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में 29 उम्मीदवारों का ऐलान किया है, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को नई दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है।

बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”