शुगर रोगियों के लिए फायदेमंद है आलू, जानिए कैसे खाएं
नई रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा आमतौर पर माना जाता है कि जिन लोगों को शुगर की बीमारी है उनके लिए आलू खाना नुकसानदायक होता है। क्योंकि आलू में कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होता है और अधिक सेवन से शुगर लेवल तेजी से बढ सकता है। वहीं आलू को वजन बढाने वाला माना जाता है। लेकिन यह समस्या तब उत्पन्न होती है जब आलू को उबालकर या सब्जी के रूप में छिलका उतारकर खाया जाता है।
भूना आलू लाभकारी
हाल ही में हुई एक रिसर्च के अनुसार आलू को भूनकर खाने से ब्लड में शुगर लेवल को नियंत्रित रखने और वजन घटाने में सहायक हो सकता है। आलू के फ्राई करके या उबालकर खाने की तुलना में भूनकर या पकाकर आलू का सेवन करना अधिक स्वस्थ विकल्प साबित हो सकता है। अध्ययन में पके हुए आलू के सेवन को लेकर क्या कुछ सामने आया है।
खाने का तरीका बदलें, तो आलू लाभकारी
नेवादा विश्वविद्यालय, लास वेगास (यूएनएलवी) के सहायक प्रोफेसर नेदा अखावन के नेतृत्व में किए गए एक अध्ययन ने आम धारणा को चुनौती दी, कि आलू सेहत के लिए अनहेल्दी होते हैं। प्रोफेसर का कहना है कि आप आलू का सेवन अगर आप सही तरीके से आलू को पकाकर खाते हैं, तो आलू उपयोगी होने के साथ-साथ सेहत के लिए बहुत लाभकारी हो जाता है।
भूना आलू खाने से कम हुआ शुगर का लेवल
अध्ययन में जिन प्रतिभागियों ने अपने आहार में रोज बेक किए हुए आलू का सेवन किया था, उनके फास्टिंग ब्लड शुगर के स्तर में कमी देखने को मिली। साथ ही, बॉडी स्ट्रक्चर में सुधार हुआ। पके हुए आलू का सेवन करने से कमर की चौड़ाई कम करने में भी मदद मिली। साथ ही, हार्ट रेट भी सामान्य रही।
आलू का छिलका है गुणों की खान
अध्ययन के अनुसार आलू का छिलका बहुत ही पफायदेमंद है। छिलके में रेजिस्टेंस स्टार्च पाया जाता है, जो ब्लड ग्लूकोज और लिपिड प्रोफाइल को सामान्य रखने के साथ-साथ पेट भरे होने की भावना को बढ़ाता है। इस तरह व्यक्ति कम खाता है और उसका वजन भी कंट्रोल रहता है।
आलू में केले से भी अधिक पोटेशियम होता है। यह हृदय रोगों के खतरे को कम करने में सहायक है। यह ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है और दिल की बीमारियों से रक्षा करता है। यह अनहेल्दी खाने की क्रेविंग को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

अली अकबर हत्याकांड में 27 साल बाद मिला इंसाफ
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा…
धमकी के बाद कोर्ट परिसरों में हड़कंप, पुलिस अलर्ट
लेप्रोस्कॉपिक सर्जन की पदस्थापना से बलौदाबाजार जिला अस्पताल की बढ़ी क्षमता
ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ