पावर ट्रांसमिशन विदेशी बांडों से जुटाएगी 400 मिलियन डॉलर
मुंबई । एशिया के दूसरे सबसे अमीर अरबपति गौतम अदाणी की पावर ट्रांसमिशन कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड विदेशी बांडों से 400 मिलियन डॉलर जुटा सकती है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड द्वारा अमेरिकी करेंसी डील अगले तीन महीनों में होने की उम्मीद है। इसमें अदाणी की इंफ्रास्ट्रक्चर एसेट्स (सब्सिडियरी कंपनियां) भी शामिल हो सकती है। गौरतलब है कि अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडबनर्ग रिसर्च की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट के बाद से अदाणी ग्रुप की कंपनियों को काफी संकट का सामना करना पड़ा। इसके शेयरों में भारी गिरावट आई और कंपनियों की वैल्यूएशन भी लगातार गिरती गई। जिसके चलते इसे अपनी कंपनियों में कुछ हिस्सेदारी भी बेचनी पड़ी थी। लेकिन बाद में मार्केट रेगुलेटर सेबी की तरफ से जांच रिपोर्ट सौंपने के बाद अदाणी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली और ग्रुप की कंपनियों ने फिर से रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया। अब अगर अदाणी ग्रुप की सभी 10 कंपनियों को मिला दिया जाए तो इसके विदेशी लोन में भी सितंबर 2023 तक 61 फीसदी की कमी देखी गई। अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने बताया कि कंपनी ने अमेरिकी डॉलर मूल्य में बांड जारी कर 40.9 करोड़ डॉलर (409 मिलियन डॉलर ) जुटाने की योजना बनाई है। जिसकी मियाद 18 साल के लिए होगी।

Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी