पंजाब किंग्स के बैटर ने Jasprit Bumrah से जुड़ी बात का किया खुलासा
पंजाब किंग्स को मुंबई इंडियंस के हाथों आईपीएल 2024 के 33वें मैच में करीबी हार झेलनी पड़ी। इस मैच में भले ही मुंबई इंडियंस को 9 रन से जीत मिली हो, लेकिन पंजाब किंग्स के आशुतोष शर्मा ने ज्यादा सुर्खियां बटोर ली। पंजाब किंग्स के युवा बैटर आशुतोष ने मुल्लांपुर में खेले गए मैच में ग्राउंड के हर कोने में चौके-छक्कों की बरसात की।आशुतोष जिस वक्त बैटिंग करने उतरे थे तो पंजाब किंग्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाए थे। इसके बाद आशुतोष ने टीम की पारी को संभाला और पंजाब किंग्स को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। इस मैच के बाद आशुतोष शर्मा ने अपने एक सपने को लेकर भी खुलासा किया, जो इस मैच में पूरा हुआ।
दरअसल, पंजाब किंग्स के युवा बैटर आशुतोष शर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 28 गेंदों में 2 चौके और 7 छक्कों की मदद से 61 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 217.86 का रहा। आठवें पर बैटिंग के लिए उतरे आशुतोष आखिरी वक्त तक पंजाब को जीत दिलाने की पूरी कोशिश करते रहे, लेकिन जैसे ही उनका विकेट गिरा तो हर किसी की उम्मीदें खत्म हो गई।आशुतोष शर्मा ने मुंबई बनाम पंजाब किंग्स के मैच के बाद कहा कि मेरा सपना था कि मैं वर्ल्ड क्लास बॉलर के सामने स्वीप शॉट खेलू, जो कि मैंने जसप्रीत बुमराह के सामने खेल लिया। मैं काफी समय से इन शॉट्स की प्रैक्टिस कर रहा हूं। यह क्रिकेट का खेल है, जहां हार जीत चली रहती है। मुझे यकीन था कि मैं मुंबई के जबड़े से जीत छीन लूंगा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई