पुतिन ने ट्रंप को जीत पर दी बधाई, बातचीत को तैयार
मास्को। डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति बनने पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बधाई देते हुए कहा कि मॉस्को रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। सूत्रों की माने तो ट्रंप के आने से अमेरिका के प्रति पुतिन का नजरिया बदल सकता है। पुतिन ने कहा, मैं इस मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की जीत पर उन्हें बधाई देता हूं। मैंने पहले भी कहा था कि हम किसी भी राष्ट्र प्रमुख के साथ काम करेंगे जिस पर अमेरिकी लोगों को भरोसा है। डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद पुतिन की यह पहली सार्वजनिक टिप्पणी थी। उन्होंने 14 जुलाई को पेंसिल्वेनिया की चुनावी रैली में ट्रंप की हत्या के प्रयास के दौरान साहस दिखाने के लिए उनकी तारीफ की। ट्रंप की हत्या के प्रयास पर उन्होंने कहा, मेरी राय में उन्होंने बहुत सही बर्ताव किया। एक असली आदमी की तरह साहस दिखाया। पुतिन ने यूक्रेन संकट को समाप्त करने में मदद करने के लिए रूस से संबंधों को बहाल करने की उनकी इच्छा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ट्रंप की टिप्पणियां कम से कम ध्यान देने योग्य हैं।
आइए जानते हैं यूक्रेन युद्ध को लेकर ट्रंप का रुख
ट्रंप कीव और मॉस्को को युद्ध विराम के लिए मजबूर करने कर सकते हैं। इसे लेकर कोई स्थायी समझौता भी हो सकता है। इसमें रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों के लिए एक व्यवस्था होगी, जहां 2014 में क्रीमिया का विलय और फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से कब्जा किए गए क्षेत्र शामिल हैं। संभावना है कि ट्रंप भविष्य में यूक्रेन को नाटो का सदस्य बनने से रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन की मांगों को स्वीकार कर लें। नाटो के प्रति ट्रंप के नकारात्मक रवैये के मद्देनजर यह कीव के यूरोपीय सहयोगियों पर भी महत्वपूर्ण दबाव होगा। ट्रंप एक बार फिर यूरोपीय देशों को यूक्रेन के मुद्दे पर पुतिन के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए गठबंधन छोड़ने की धमकी दे सकते हैं।

छिंदवाड़ा में युवती से गैंगरेप का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार
औद्योगिक नगर पीथमपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, 45 वर्षीय आरोपी पर केस दर्ज
ग्वालियर–सागर समेत मप्र में शराब बाजार में हलचल
LNCT University में ‘युवा संसद प्रतियोगिता’ का आयोजन
Madhya Pradesh में अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत, 7 दिन अनुपस्थिति पर नहीं होगी छुट्टी
बैतूल के पूजा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत, शव राठी हॉस्पिटल रेफर
Yogi Adityanath ने 500 KMPH की मैग्लेव ट्रेन में किया सफर, जापान दौरे का VIDEO वायरल
JPC की मांग पर बढ़ा सियासी पारा, विधायकों ने किया बहिर्गमन
एमपी सरकार का बड़ा फैसला: ई-टेंडर से होंगे शराब दुकानों के आवंटन
अंकिता लोखंडे ने पति विक्की के साथ शेयर किया वीडियो, कपल ने की भक्तंबर पूजा; लिखा- 'प्रार्थना शक्तिशाली...'