नाना महेश भट्ट से मिलने पहुंची राहा कपूर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर भी बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार किड्स में शामिल हो चुकी हैं। आए दिन नन्ही राहा की भी फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है। सोशल मीडिया पर जब भी उनका कोई वीडियो आता है तो तेजी से वायरल होने लगता है।
इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। गुरुवार सुबह-सुबह राहा का वीडियो इंस्टाग्राम पर छाया हुआ है, जिसमें वह अपनी नैनी के साथ नाना हाउस जाती नजर आ रही हैं। हमेशा की तरह इस बार भी आलिया भट्ट की बेटी बेहद क्यूट नजर आई।
नाना महेश भट्ट से मिलने पहुंची राहा
राह कपूर उन बच्चों में से हैं जो नाना-नानी के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं। आलिया अक्सर अपनी लाडली को वीकेंड पर उनके फैमिली से मिलवाने लेकर जाती रही हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही रहा। गुरुवार को राहा सुबह सुबह नाना महेश भट्ट के घर उनसे मिलने पहुंची।
ब्लू फ्रॉक में क्यूट दिखीं राहा
इस दौरान उन्होंने ब्लू एंड व्हाइट कलर की फ्लोरल फ्रॉक पहनी हुई थी, जिसमें बहुत प्यारी लग रही थी। इसी के साथ राहा का डबल-ट्रबल हेयरस्टाइल भी देखने को मिला। इस उनके साथ उनकी दो नैनी भी नजर आईं जो उन्हें महेश भट्ट की बिल्डिंग के अंदर लेकर जाती हैं।
राहा ने देखा अपना नया घर
बीते दिनों राहा मम्मी-पापा के साथ अपना नया घर देखने पहुंची थी। इस मौके पर आलिया बैज कलर के टॉप और मैचिंग पैंट में दिखाई दी थी। तो वहीं, राहा प्रिंटेड बीज आउटफिट और ब्लैक शूज में नजर आई थीं।
पेरेंट्स को सुबह उठाती हैं नन्ही राहा
बीते दिनों एक इंटरव्यू में आलिया ने बताया था कि उनका सुबह का पूरा रूटीन पूरा बदल गया है। अब राहा ही हमें जगाने आती है। सबसे पहला काम उसे देखना और उसे गले लगाना है।

नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा