राहुल गांधी ने ईडी, सीबीआई को बताया बीजेपी की विपक्ष मिटाओ सेल
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ईडी, सीबीआई को बीजेपी की विपक्ष मिटाओ सेल बताया है। उन्होंने यह प्रतिक्रिया भूमि सौदे से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में ईडी द्वारा हेमंत सोरेन को बुधवार 31 जनवरी को गिरफ्तार करने के बाद दी है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि ईडी, सीबीआई और आईटी अब इनकी साथी हो गई है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ईडी, सीबीआई, आईटी आदि अब सरकारी एजेंसियां नहीं रहीं। अब यह बीजेपी की ‘विपक्ष मिटाओ सेल’ बन चुकी हैं। राहुल गांधी ने कहा कि खुद भ्रष्टाचार में डूबी बीजेपी सत्ता की सनक में लोकतंत्र को तबाह करने का अभियान चला रही है। यहां गौरतलब है कि झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की एक्साईज घोटाला, अवैध खनन समेत जमीन घोटाले से संबंधित मामले में गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन को ईडी दफ्तर लाया गया है। जहां हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी उनसे मिलने ईडी कार्यालय पहुंची हैं। इस दौरान अन्य परिवारिक सदस्य भी उनके साथ हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप