रणवीर सिंह ने शेयर किया दिल छूने वाला नोट
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी जिंदगी के नए फेज में कदम रखने जा रहे हैं। इस साल 29 फरवरी को फैंस के साथ ये खुशी शेयर की थी कि उनके जीवन में जल्द ही नया नन्हा मेहमान आने वाला है।
दीपिका इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी एन्जॉय कर रही हैं। कल्कि 2898 एडी की सुमति जहां लगातार इवेंट्स अटेंड कर रही हैं, तो वहीं उनके पति रणवीर सिंह भी हर पल उनकी देखभाल कर रहे हैं।
6 जुलाई को रणवीर सिंह ने अपना जन्मदिन मनाया। हालांकि, इस बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान की कोई तस्वीरें सामने नहीं आई। अब उन्होंने बीते दिन एक बेहद ही खास नोट अपने फैंस के साथ शेयर किया है।
अपनी जिंदगी के 'एक्ट 2' के लिए तैयार हैं रणवीर सिंह
रणवीर सिंह अपनी मस्तानी से कितना प्यार करते हैं ये तो फैंस को भली भांति पता है, लेकिन वह अपने आने वाले बच्चे को गले से लगाने के लिए कितने ज्यादा उत्सुक हैं, इस बात का अंदाजा आपको उनकी इस पोस्ट से हो ही जाएगा। बीते दिन रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फैंस से मिली जन्मदिन की बधाइयों का जवाब दिया।
उन्होंने लिखा, "मेरे को जन्मदिन पर विश करने के लिए आप सभी का शुक्रिया। मैं आप सबको निजी तौर पर जवाब दूंगा। इस साल जिंदगी का एक नया सफर शुरू हो रहा है। मैं अपनी जिंदगी के दूसरे पड़ाव की तरफ बढ़ रहा हूं और मेरा आप सबको दिल से आभार"।
कब रणवीर-दीपिका करेंगे बेबी का स्वागत?
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सितंबर में अपने पहले बेबी का स्वागत कर सकते हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो दोनों की जोड़ी रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में एक बार फिर से धमाल मचाएगी। फिल्म में दोनों ही पुलिस की भूमिका में दिखाई देंगे।
ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के साथ ही कार्तिक आर्यन और विद्या बालन स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 3' से टक्कर लेगी।

चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला