दुष्कर्म पीडि़ता की गवाही ही पर्याप्त, दोषियों की सजा बरकरार
बिलासपुर। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा एवं जस्टिस रजनी दुबे की डीबी ने जशपुर जिला क्षेत्र के चर्चित रेप कांड के आरोपियों की अपील को खारिज करते हुए निचली अदालत की सजा को अथवत रखा है। निचली अदालत ने पाक्सो एक्ट में आरोपियों को 20-20 वर्ष कैद की सजा सुनाई है। जशपुर जिला निवासी नाबालिग पीडि़ता 2 फरवरी 2021 की दोपहर स्कूल में भोजन अवकाश होने पर अपने सहपाठी छात्र के साथ पास के जंगल में बैठी थी। उसी समय आरोपी नंदलाल कुजूर (20), मनीष लकड़ा (18), अनिल एक्का (21) आये और उसके दोस्त व पीडि़ता से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान छात्रा के साथ गए दोस्त को वहीं पेड़ से बांधकर पिटाई की गई। आरोपी दोनों का मोबाइल फोन भी लूटकर ले गए। 4 बजे आरोपियों के चंगुल से छूटने पर पीडि़त छात्रा और उसका सहपाठी घायल अवस्था में वापस लौटे और गांव व घर वालों को घटना की जानकारी दी। शाम 7 बजे थाना पहुंच कर पीडि़ता ने रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने बारीकी से जांच कर पीडि़ता का मेडिकल कराया एवं एफएसएल जांच कराई। मेडिकल में पीडि़ता को कई चोट आने व सामूहिक दुष्कर्म होने की पुष्टि की गई। एफएसएल जांच में भी उसके कपड़ो में मानव स्पर्म मिलने की पुष्टि की गई। पुलिस ने धारा 294, 506, 394, 376 डी व पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में चालान पेश किया। न्यायालय ने तीनों आरोपियों को पाक्सो एक्ट में 20-20 वर्ष कैद की सजा सुनाई । सजा के खिलाफ आरोपियों ने हाईकोर्ट में अपील प्रस्तुत की। चीफ जस्टिस व जस्टिस रजनी दुबे की डीबी ने आरोपियों की अपील को खारिज करते हुए अपने आदेश में कहा रेप पीडि़ता एक इन्जुरेड विटनेस है। उसकी गवाही अपराध साबित करने के लिए पर्याप्त है।

नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा