रवि बिश्नोई ने उड़ते हुए एक हाथ से पकड़ा कैच
आईपीएल 2024 का 21वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ ने गुजरात को 33 रन से हरा दिया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन का स्कोर बोर्ड पर लगाया था। इसके जवाब में गुजरात की पूरी टीम 130 रन बनाकर सिमट गई।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात के सामने लखनऊ ने 164 रन का टारगेट था। लखनऊ के गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए। इस मैच में जहां यश ठाकुर ने पांच विकेट लेकर घातक गेंदबाजी की तो वहीं, रवि बिश्नोई ने हैरतअंगेज कैच पकड़ कर सभी को हैरान कर दिया। गुजरात की पारी के दौरान अपनी ही गेंद पर रवि बिश्नोई ने केन विलियमसन को आउट करने के लिए एक हाथ से ऐसा अद्भुत कैच लपका कि बल्लेबाज से लेकर खिलाड़ी तक सब अचंभित रह गए।
फ्लाइंग बिश्नोई रवि
गुजरात की पारी का 8वां ओवर लेकर आए युवा स्पिनर रवि बिश्नोई ने दूसरी ही गेंद पर विलियमसन को गुगली की। विलियमसन गुगली को पढ़ पाने में पूरी तरह से फेल रहे। बिश्नोई ने फुल लेंथ गेंद फेंकी, जिसकी पिच तक विलियमसन नहीं पहुंच सके और बॉल को गेंदबाज की ही दिशा में हवा में मार बैठे। रवि बिश्नोई ने देरी न करते हुए फुर्ती दिखाई और उड़ते हुए एक हाथ से अद्भुत कैच लपका। यह देख विलियमसन और लखनऊ टीम के खिलाड़ी अचंभित रह गए। विलियमसन सिर्फ 1 रन ही बना सके।
यश ठाकुर ने लिए पांच विकेट
मैच की बात करें तो लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन का स्कोर बनाया। स्टोइनिस ने 58 रन की पारी खेली। इसके जवाब में गुजरात 130 रन पर सिमट गई। साई सुदर्शन ने सर्वाधिक 31 रन की पारी खेली। युवा तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए।

सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर