पाकिस्तान में रेड कार्पेट बैन
इस्लामाबाद । पाकिस्तान में किसी भी सरकारी कार्यक्रम में रेड कार्पेट का इस्तेमाल नहीं होगा। अब इसे सिर्फ विदेशी महमानों के स्वागत में बिछाया जाएगा। प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने यह फैसला लिया है। पीएम शाहबाज शरीफ ने अधिकारियों को आधिकारिक कार्यक्रमों में रेड कार्पेट के इस्तेमाल पर बैन लगाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कैबिनेट मीटिंग में रेड कार्पेट बिछाने की प्रथा पर असंतोष जाहिर किया। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री को मिलने वाली सैलरी लेने से भी इन्कार कर दिया है। 18 दिन पहले राष्ट्रपति जरदारी ने भी सैलरी नहीं लेने का फैसला किया था। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के इस फैसले के बाद कैबिनेट के मंत्रियों ने भी सैलरी नहीं लेने की घोषणा की है।

NRI सीटों को जनरल में बदलने पर कोर्ट की रोक
जन्मदिन पार्टी बना बीमारी की वजह, दाल-बाफले खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
UP में खौफनाक वारदात: पिता की हत्या के बाद नीले ड्रम में छिपाया राज
होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल
महासमुंद में बड़ी कार्रवाई...9 बोरी संदिग्ध गुटखा जब्त
साय सरकार का तीसरा बजट आज, ‘सुशासन से समृद्धि’ पर जोर
मुख्यमंत्री साय ने 2026-27 बजट को विकास और समृद्धि का बताया मार्ग
तलाक के बाद फिर एक हुए पति-पत्नी, हाई कोर्ट में याचिका खारिज