अनिल अंबानी की Reliance Defence ने जर्मनी की Rheinmetall के साथ की साझेदारी
अनिल अंबानी की रिलायंस डिफेंस ने महाराष्ट्र में स्थापित किये जाने जाने वाले कारखाने से तोप के गोले और गोला-बारूद जैसे विस्फोटक की आपूर्ति के लिए जर्मनी की हथियार विनिर्माता राइनमेटल एजी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. रिलायंस डिफेंस ने एक बयान में कहा, रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा प्रवर्तित रिलायंस डिफेंस लिमिटेड (रिलायंस डिफेंस) और डसेलडोर्फ स्थित राइनमेटल एजी ने गोला-बारूद के क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी पर सहमति व्यक्त की है. इस आशय के एक समझौते पर अब दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए .
यह समूह का दसॉ एविएशन और फ्रांस की थेल्स के साथ संयुक्त उपक्रम के बाद तीसरा रक्षा समझौता है. बयान के अनुसार, कंपनियों के बीच सहयोग में रिलायंस द्वारा राइनमेटल को मध्यम और बड़े कैलिबर गोला-बारूद के लिए विस्फोटक और प्रणोदक की आपूर्ति शामिल होगी. इसके अलावा, दोनों कंपनियां चयनित उत्पादों के लिए संयुक्त विपणन गतिविधियों में संलग्न होने पर बात कर रही हैं और भविष्य के अवसरों के आधार पर अपने सहयोग का विस्तार कर सकती हैं.
डिफेंस में मेक इन इंडिया को मिलेगी बढ़त
यह रणनीतिक साझेदारी भारत की रक्षा विनिर्माण क्षमताओं को सरकार की प्रमुख मेक इन इंडिया (भारत में निर्माण करो) और आत्मनिर्भर भारत पहलों के साथ जोड़कर मजबूत करेगी. यह भारत को दुनिया के अग्रणी रक्षा निर्यातकों में स्थान दिलाने के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाती है. यह नई इकाई रिलायंस डिफेंस को देश के शीर्ष तीन रक्षा निर्यातकों में शामिल होने के उसके लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करेगी.
Paras Defence शेयर में जबरदस्त तेजी
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की डिफेंस कंपनियों के शेयर में तेजी बनी हुई है. बीते दिनों Paras Defence and Space Technologies Ltd शेयर 2.16% की तेजी के साथ 1,409.00 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. बात Hindustan Aeronautics Ltd की करें तो ये भी 0.35% की तेजी के साथ 4,483.50 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. बता दें, कि पहलगाम अटैक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद से ही भारतीय रक्षा कंपनियों का मार्केट वैल्यूएशन 5 अरब डॉलर से अधिक बढ़ गई है.

यूपी की सियासत में नई हलचल: Chirag Paswan ने 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान
SIR में अपमान का मुद्दा गरमाया, Mamata Banerjee ने जनता से मांगा जवाब
बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध