यात्रियों को राहत: सीएसएमटी से आसनसोल तक स्पेशल ट्रेन चलेगी
भोपाल। रेल प्रशासन द्वारा गर्मियों के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने और यात्रियों को सुगम, संरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे पर देश के सभी महत्वपूर्ण स्थानों के लिए बड़ी संख्या में समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में भोपाल मंडल के इटारसी होकर गाड़ी संख्या 01109 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-आसनसोल जंक्शन के मध्य एक तरफ़ा 01 ट्रिप के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इस स्पेशल ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल पर ठहराव इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों पर है।
गाड़ी संख्या 01109 सीएसएमटी से आसनसोल स्पेशल ट्रेन का संचालन शनिवार 25 अप्रैल 2026 को एक रतफा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन से दोपहर 14:30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन इटारसी 04:05 बजे, जबलपुर 07:50 बजे, कटनी 09:35 बजे, सतना 11:10 बजे, पहुँचकर और तीसरे दिन सोमवार भोर 04:40 बजे आसनसोल जंक्शन पहुंचेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 14 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी, एवं 02 एसएलआरडी कोच सहित कुल 22 कोचेस होंगे।
ट्रेन के हॉल्ट:- दादर सेंट्रल, ठाणे, कल्याण जंक्शन, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल जंक्शन, खंडवा जंक्शन, इटारसी जंक्शन, जबलपुर, कटनी जंक्शन, सतना जंक्शन, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम जंक्शन, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया जंक्शन, कोडरमा जंक्शन, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जंक्शन गोमो, धनबाद जंक्शन एवं प्रधान खांटा जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।
यात्री इस सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा रेलवन एप ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला