मप्र बोर्ड परीक्षा 10वीं व 12वीं का परिणाम तैयार
भोपाल । माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करने की करने की तैयारी अंतिम चरण में है। मंडल के अधिकारियों का कहना है कि परिणाम तैयार करने का कार्य पूरा हो चुका है। अब इसे जारी करने की तारीख घोषित की जाएगी। अप्रैल के अंतिम सप्ताह यानी 25 से 28 अप्रैल के बीच परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। दोनों कक्षाओं का परिणाम इस बार भी एक साथ ही आएगा। अधिकारियों का कहना है विद्यार्थी किसी भी अफवाह में नहीं पड़े, परिणाम की जानकारी मंडल के वेबसाइट पर दी जाएगी। इस वर्ष परीक्षा भी एक माह पहले आयोजित की गई थी और परिणाम भी एक माह पहले जारी किया जा रहा है।
मप्र बोर्ड 10 वीं की परीक्षा पांच से 28 फरवरी तक और 12वीं छह फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित की गई थी। इस बार भी मंडल कार्यालय में 10 वीं व 12 वीं के परिणामों को प्रेस कांफ्रेंस कर जारी किया जाएगा। इसमें मेधावी सूची भी जारी की जाएगी। इस साल 10वीं व 12वीं में करीब 17 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। बता दें, कि पिछले साल 25 मई को दोनों कक्षाओं का परिणाम जारी किया गया था। पिछले सालों के परिणाम में 10वीं का 63.29 प्रतिशत तो 12वीं का रिजल्ट 55.28 प्रतिशत रहा था।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (30 मार्च 2026)
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’
जंगल क्षेत्र में अवैध बोरवेल खनन पर वन विभाग की सख्त कार्यवाही, दो वाहन जब्त
भारत में हवाई सेवाओं का विस्तार अकल्पनीय, अब हर तबके के लिए संभव हुई हवाई यात्रा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माँ नर्मदा के आशीर्वाद से प्रदेश में बह रही है विकास की नई धारा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 405 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार
राष्ट्रीय फलक पर कोरिया- 'मन की बात' में 5 प्रतिशत जल संरक्षण मॉडल की सराहना
भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इनोवेशन अपनाकर मध्यप्रदेश बनेगा उद्यमिता का हब : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आठ स्वर्ण और एक रजत के साथ केआईटीजी 2026 में चमके कर्नाटक के मणिकांता एल, अब एशियाई खेलों की ओर नजर