वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से वापसी कर सकते हैं ऋषभ
इंग्लैंड दौरे में चोटिल होने के बाद से ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आजकल बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तेजी से उबर रहे हैं। वह विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्थ के बाद अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भारतीय टीम में वापस कर सकते हैं। चोटिल होने के कारण ही एशिया कप से भी बाहर हैं।
ऋषभ के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद भारतीय चयनकर्ताओं ने एशिया कप के लिए संजू सैमसन और जितेश शर्मा को विकेटकीपर के रूप में रखा है। ऋषभ अब वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से वापसी करेंगे। यह सीरीज 2 से 6 अक्टूबर तक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू होगी और फिर 10 से 14 अक्टूबर तक होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जाएगी।
वहीं अगर वह वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज से वापसी नहीं कर पाते हैं तो अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज से खेलेंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम सीमित ओवरों के दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी। उसे 19, 23 और 25 अक्टूबर को पर्थ, एडिलेड और सिडनी में तीन एकदिवसीय मैच और उसके बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है।

मानसून में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकती है तबीयत खराब; डॉक्टरों की जरूरी सलाह
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, मरीज अब AI से ले रहे इलाज की सलाह
अस्पताल में वांगचुक और पुलिस के बीच बहस का वीडियो आया सामने, अधिकारियों ने दी सफाई
दिल्ली पुलिस का दावा, CJP प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तानी अकाउंट्स से फैलाया गया फर्जी प्रचार
इंडोनेशिया में लापता नाव की खोज जारी, 11 विदेशी पर्यटकों का अब तक नहीं मिला सुराग
NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी