ऋतुराज गायकवाड़ ने कप्तानी पर दी बड़ी प्रतिक्रिया, कहा.....
ऋतुराज गायकवाड़ ने शुक्रवार को कप्तानी का टेस्ट अच्छी तरह पास किया जब चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2024 के उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 गेंदें शेष रहते हुए 6 विकेट से पटखनी दी।
एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 173 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 18.4 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।
सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने जीत के बाद कहा, ''शुरुआत से ही हमने नियंत्रण रखा। 2-3 ओवर यहां, वहां हुए, लेकिन एक बार जब स्पिनर्स आए तो हमने पूरा नियंत्रण पा लिया। हां अगर 10-15 रन कम बने होते तो ज्यादा बेहतर रहता क्योंकि हम आसानी से जीत दर्ज कर पाते। मगर कहना होगा कि आरसीबी ने दमदार वापसी की।''
क्या था टर्निंग प्वाइंट
ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि मैच का टर्निंग प्वाइंट क्या रहा। उन्होंने बताया कि जल्दी-जल्दी आरसीबी ने दो प्रमुख बल्लेबाजों के विकेट गंवाए, जिसने बाजी पलट दी।
जल्दी विकेट्स निकालना टर्निंग प्वाइंट रहा। ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डू प्लेसी के जल्दी विकेट निकालना टर्निंग प्वाइंट रहा। इन दोनों के विकेट लेने से हमने अगले पांच-छह ओवर में नियंत्रण रखा। यही प्रमुख बात रही।
सबको भूमिका पता है
अपनी कप्तानी के बारे में बात करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, ''मैं हमेशा इसका आनंद उठाता हूं। मुझे अतिरिक्त दबाव महसूस नहीं हुआ। मैं राज्य स्तर से कप्तानी करते आया हूं। मुझे एक बार भी किसी चीज का दबाव महसूस नहीं हुआ। हां, माही भाई की सलाह मेरे लिए काम की थी।''
टीम की बैटिंग के बारे में गायकवाड़ ने कहा, ''हमारी टीम में सभी स्ट्रोक खिलाड़ी हैं, रहाणे भाई भी। बैटिंग ईकाई में सभी को अपनी भूमिका पता है। हमें इससे काफी मदद मिली। मैच से कई सकारात्मक पक्ष मिले, लेकिन हमें दो-तीन चीजों पर काम करने की जरुरत है। बल्लेबाजी पर थोड़ा ध्यान देना होगा। अगर हमारे टॉप ऑर्डर के कुछ बल्लेबाज लंबी पारी खेलते तो लक्ष्य का पीछा करना आसान होता।''
सीएसके अपना अगला मुकाबला मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स