रोहित शर्मा की बल्लेबाज़ी ने रचा नया इतिहास
रोहित शर्माको अपनी बल्लेबाज़ी से रिकॉर्ड तोड़ने के लिए जाना जाता है. हिटमैन के नाम से मशहूर भारतीय कप्तान अक्सर चौके और छक्के लगाकर कोई न कोई रिकॉर्ड या तोड़ देते हैं, लेकिन इस बार रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में व्यूवरशिप के सभी रिकॉर्ड धराशाई कर दिए. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर-8 के मैच में रोहित शर्मा गज़ब की लय में दिखाई दिए थे, जिसके चलते उन्होंने व्यूवरशिप के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज़ शतक लगाने से चूक गए थे, लेकिन उनकी बैटिंग के दौरान व्यूवरशिप का नया रिकॉर्ड कायम हो गया था. दरअसल जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे थे, तब हॉटस्टार पर 3.1 करोड़ लोग लाइव देख रहे थे. यह आंकड़ा अब तक इस विश्व कप में व्यूवरशिप के मामले में सबसे ज़्यादा है. इससे पहले जब पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में ऋषभ पंत बैटिंग कर रहे थे, तब करीब 2.8 करोड़ लोग देख रहे थे.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धुंआधार बैटिंग कर हिटमैन ने लूटी थी महफिल
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर-8 के मैच में रोहित शर्मा ने धुआंधार से बैटिंग से मानिए महफिल ही लूट ली थी. भारतीय कप्तान ने 41 गेंदों में 7 चौके और 8 छक्कों की मदद से 92 रन बनाए थे. इस दौरान रोहित अपने शतक से चूक गए थे. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ रोहित शर्मा के सामने बिल्कुल बेबस नज़र आ रहे थे.
ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची थी टीम इंडिया
गौरतलब है कि टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इस विश्व कप के सेमीफाइनल में कदम रखा था. ऑस्ट्रेलिया के मैच में टीम इंडिया ने सुपर-8 की लगातार तीसरी जीत हासिल की थी. ऑस्ट्रेलिया से पहले भारत ने सुपर-8 में अफगानिस्तान और बांग्लादेश को हराया था. इससे पहले ग्रुप चरण में भारत ने सभी मैच जीते थे. सेमीफाइनल तक पहुंचने में टीम इंडिया ने एक भी मैच नहीं गंवाया है. अब भारत का सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड के खिलाफ 27 जून को होगा.

तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद