रुस ने किया यूक्रेन पर सबसे घातक मिसाइल से हमला
मास्को । यूक्रेन ने दावा किया है कि रुस ने अपनी सबसे घातक हाइपरसोनिक मिसाइल जिरकॉन से उस पर हमला किया है। इस मिसाइल ने 11 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से यूक्रेनी टारगेट पर सटीक निशाना लगाया।
रूस ने अपनी सबसे घातक मिसाइलों में से एक जिरकॉन से यूक्रेन के किसी ठिकाने पर हमला किया। दो साल से चल रही जंग में पहली बार रूस ने अपनी इस हाइपरसोनिक मिसाइल का इस्तेमाल किया है। कुछ महीनों पहले रूस ने इस मिसाइल का सफल परीक्षण भी किया था। जिसमें इस मिसाइल को एक जंगी जहाज से दागा जा रहा है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तब कहा था कि ये दुनिया की सबसे खतरनाक क्रूज मिसाइल है।
1 सेकेंड में 3.1 किलोमीटर करती है, कवर
जिरॉकन आवाज की गति से 9 गुना ज्यादा स्पीड में टारगेट की तरफ बढ़ती है। यानी जिरकॉन एक घंटे में 11 हजार किलोमीटर की स्पीड से चलती है। इसकी लंबाई 30 फीट है। व्यास 24 इंच है। अधिकतम रेंज 1500 किलोमीटर है। इसमें परमाणु हथियार लगा सकते है। इसमें स्क्रैमजेट इंजन लगा है।
जिरकॉन मिसाइल को वर्तमान मिसाइल डिफेंस टेक्नोलॉजी इंटरसेप्ट नहीं कर सकती। यानी हवा में मारकर गिरा नहीं पाएगी। यह किसी भी रडार के पकड़ में नहीं आएगी। मिसाइल समुद्र के ऊपर कम ऊंचाई में उड़ते हुए दुश्मन और उसके अत्याधुनिक तकनीकों को धोखा देने में सक्षम है।
हाइपरसोनिक मिसाइल अमेरिका, रूस और चीन के पास हैं। कहा जाता है कि उत्तर कोरिया भी ऐसी मिसाइल विकसित करने में लगा है। जो धरती से अंतरिक्ष या धरती से धरती के दूसरे हिस्से में सटीकता से मार कर सकते हैं। वैसे भारत भी ऐसी मिसाइल को विकसित करने में जुटा हुआ है। लेकिन इसके बारे में अभी शुरुआती प्रयास किए जा रहे हैं।

पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोगी पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ यादव
MPL सिंधिया कप: भोपाल लेपर्ड्स की कमान फिर मोहम्मद अरशद खान के हाथ
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के ऊपर ₹600 प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा
स्नूकर क्लब बना खूनी मैदान, भोपाल में नाबालिग छात्र पर ताबड़तोड़ हमला
10वीं के छात्र पर सहपाठी का हमला, एक थप्पड़ के विवाद ने लिया खतरनाक मोड़
काला पड़ता भोपाल का बड़ा तालाब, नैचुरल पानी बचाने की कवायद तेज
राज्यसभा चुनाव में तेलंगाना से कांग्रेस को लग सकता है झटका.......केसीआर एक सीट पर दावा करने की तैयारी में
एमपी विधानसभा में मोदी-ट्रंप मुलाकात की गूंज, अमेरिका ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस आक्रामक