विक्की कौशल के डांस मूव्स पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, कहा....
सैम बहादुर और जरा हटके जरा बचके के बाद विक्की कौशल बड़े पर्दे पर रोमांस और कॉमेडी का तड़का लगाने जा रहे हैं। वह फिल्म में तृप्ति डिमरी और एमी विर्क लीड रोल में हैं। फिल्म की रिलीज को अभी कुछ दिन हैं, इससे पहले मूवी का पहला गाना तौबा तौबा रिलीज हुआ है।
बैड न्यूज का पंजाबी गाना तौबा तौबा जाने-माने सिंगर करण औजला ने गाया है। जब से ये गाना रिलीज हुआ है, तभी से विक्की कौशल के डांस की तारीफ हो रही हैं। यहां तक कि, ऋतिक रोशन ने भी विक्की के डांस की तारीफ की थी और अब सलमान खान भी खुद को रिएक्ट करने से रोक नहीं पाये।
विक्की के मुरीद हुए भाईजान
सलमान खान ने विक्की कौशल के डांस मूव्स को पसंद किया है। उन्होंने अभिनेता के डांस का वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है और उनकी तारीफ में कहा, "बढ़िया मूव्स विक्की। सॉन्ग शानदार लग रहा है। बहुत-बहुत शुभकामनाएं विक्की कौशल।"
विक्की कौशल ने किया रिएक्ट
सलमान खान के पोस्ट से विक्की कौशल गदगद हो गये हैं। बैड न्यूज अभिनेता ने सल्लू मियां का पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर किया है और लिखा, "सलमान सर आप बहुत प्यारे हैं। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। यह मेरे लिए और मेरी टीम के लिए बहुत मायने रखता है।"
विक्की कौशल की आगामी फिल्में
उरी अभिनेता इस वक्त अपनी आगामी फिल्म बैड न्यूज के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म 19 जुलाई 2024 एक्सीडेंट और कॉन्सपिरेसी गोधरा मूवी से सिनेमाघरों में टकराएगी। धर्मा प्रोडक्शन के तले बनी बैड न्यूज का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है। बैड न्यूज के बाद विक्की कौशल आगामी फिल्म छावा में नजर आएंगे। लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बन रही फिल्म में वह रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला