कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को झटका, सऊदी क्राउन प्रिंस ने भारत का दिया साथ
पाकिस्तान में हाल के आम चुनाव में जीतकर फिर से प्रधानमंत्री बनने के बाद शहबाज शरीफ अपनी पहली विदेश यात्रा पर इन दिनों सऊदी अरब में हैं। रियाद में रविवार को शहबाज और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की मुलाकात के एक दिन बाद सोमवार को जारी संयुक्त बयान में पाकिस्तान और भारत के बीच लंबित मामलों को सुलझाने के लिए वार्ता के महत्व पर जोर दिया गया है।
सऊदी ने पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा,"खासकर जम्मू-कश्मीर के मामले को सुलझाकर क्षेत्र में तनाव को कम किया जा सकता है। संयुक्त बयान के अनुसार, शहबाज और सऊदी क्राउन प्रिंस के बीच चर्चा दोनों देशों के बीच भाईचारे के संबंधों को मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के रास्ते तलाशने पर केंद्रित थी।"
कश्मीर द्विपक्षीय मुद्दा है: भारत
उन्होंने कश्मीर सहित क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की, जिसका बयान में उल्लेख किया गया था। इसमें कहा गया है कि दोनों पक्षों ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनरिश्चित करने के लिए बातचीत के महत्व पर जोर दिया। वहीं, भारत लंबे समय से कहता रहा है कि कश्मीर द्विपक्षीय मुद्दा है। इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच किसी तीसरे देश के हस्तक्षेप का सवाल ही नहीं उठता।
उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव उस समय और बढ़ गया जब भारत ने 2019 में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करते हुए संविधान से अनुच्छेद-370 को हटा दिया।
इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के नाम से दो संघ शासित प्रदेश बना दिए। संयुक्त बयान में यह भी कहा गया कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में खाड़ी साम्राज्य की सहायक भूमिका और व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने की पारस्परिक इच्छा पर जोर दिया गया।
पाकिस्तान में 2048 तक अल्पसंख्यक हो सकते हैं बलूच
लंदन स्थित एक प्रमुख लेखक और कार्यकर्ता शब्बीर चौधरी ने अरबों डालर की परियोजना चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के बारे में सख्त चेतावनी जारी की है।
इसमें पाकिस्तान के बलूच लोगों के लिए अंधकारमय भविष्य की भविष्यवाणी की गई है। गुलाम जम्मू-कश्मीर से आने वाले चौधरी ने आगाह किया कि चीन का प्रभाव इसी तरह बढ़ता रहा तो 2048 तक बलूच अल्पसंख्यक आबादी बनने की राह पर हो सकते हैं।

कर्नाटक में अजीब अर्जी से गांव में मचा हड़कंप
विधासनभा सत्र का सातवां दिन खाली पदों पर घिरी सरकार, मंत्री ने भर्ती का दिया आश्वासन
रेखा और रानी मुखर्जी के साथ कीर्ति सुरेश ने बिताई यादगार शाम, साथ में नजर आईं बॉलीवुड की ‘महारानी’
Zakir Khan: कॉमेडियन जाकिर खान ने बताई काम से ब्रेक लेने की असली वजह, अपनी हेल्थ को लेकर कही ये बात
1500 से ज्यादा सफल उड़ानों के बाद कैसे हुआ बड़ा क्रैश?
'जब खिलाड़ी से मिली मृगनयनी'; अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के साथ शेयर की फोटो, कहा- 'सरप्राइज मिलने वाला है'
'आउट होकर वापस आए हैं'; सनी देओल-बॉबी और अक्षय खन्ना के कमबैक पर फराह खान की टिप्पणी; तारीफ में कही ये बात
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने किया रकुल प्रीत सिंह को इग्नोर, वायरल वीडियो पर लोगों ने कहा- ‘रकुल का अपमान किया’
आंखों पर काला चश्मा और गले में रुद्राक्ष की माला, ‘भूत बंगला’ से सामने आया अक्षय कुमार का नया लुक