सिग्नेचर ग्लोबल ने गुरुग्राम में 1,008 लक्जरी फ्लैट बेचे
नई दिल्ली । रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल ने गुरुग्राम में अपनी नई आवासीय परियोजना में 1,008 लक्जरी फ्लैट 3,600 करोड़ रुपये से अधिक में बेच दिए हैं। सिग्नेचर ग्लोबल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब चालू वित्त वर्ष में कंपनी की बिक्री बुकिंग 4,500 करोड़ रुपये के शुरुआती अनुमान के मुकाबले आसानी से 7,200 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने द्वारका एक्सप्रेसवे पर गुरुग्राम के सेक्टर 37डी में एक नई आवासीय परियोजना शुरू की है। हमने वहां सभी 1,008 आवासीय इकाइयां 3,600 करोड़ रुपये से अधिक में बेच दी हैं। कंपनी को इस नई 16.5 एकड़ की परियोजना डीई लक्स-डीएक्सपी में ग्राहकों से 5,400 ईओआई रुचि पत्र (ईओआई) मिले थे। उन्होंने कहा कि तीन से चार करोड़ रुपये कीमत वाले प्रीमियम घरों की भारी मांग है। गुरुग्राम के बाजार में ज्यादातर प्रीमियम परियोजनाओं में फ्लैट का भाव सात करोड़ रुपये से अधिक है। लगभग 35 प्रतिशत फ्लैट की बुकिंग अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) और कॉरपोरेट जगत के बड़े अधिकारियों द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि कंपनी इस नई आवासीय परियोजना में डिलिवरी 2028 में शुरू करेगी।

Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी