सीतारमन ने फिर पेश किया विजनलेस बजट
बिलासपुर । एक फरवरी को केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने इस पंचवर्षीय सरकार का अंतिम बजट पेश किया। जहां सत्तादल के नेताओं ने मोदी सरकार के बजट को क्रांतिकारी बताया। तो कांग्रेस नेताओं ने बजट को काफी निराशजनक कहा है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि भाजपा सरकार ने एक बार फिर विजनलेश और विज्ञापन वाला बजट पेश किया है।
कांग्रेस नेताओं ने केन्द्रीय बजट पर प्रतिक्रिया जाहिर किया है। शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार ने 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया। उन्होने बताया कि जनता को बेसब्री के साथ केंद्रीय बजट का इंतिजार था। लेकिन मोदी सरकार ने एक बार फिर विज्ञापनवाला बजट पेश कर जनता को निराश किया है।
इस बार का बजटज्पिछले बजट से कहीं ज्यादा निराशाजनक है। बजट में किसान, मजदूर, महिला, लघु -मध्यम- कुटीर उद्योग पर कोई ध्यान नही दिया है। लघु और कुटीर उद्योग ,कृषि ,कपड़ा उद्योग सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला क्षेत्र है। पिछले 10 सालों में इस क्षेत्र की हालत बद से बदतर है। विज्ञापन वाला यह बजट दिखने में अच्छा लग सकता है। लेकिन किसी को कुछ फायदा होने वाला नहीं है।
विजय पाण्डेय ने बताया कि केंद्र सरकार ने मनरेगा पर कोई विशेष ध्यान नही दिया है। यह जानते हुए भई कि मनरेगा गरीबो के लिए आक्सीजन से कम नहीं है। केंद्र सरकार को पूरे देश मे धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये करना चाहिए । दुर्भाग्य है कि छत्तीसगढ़ की जनता को भी समर्थन मूल्य का लाभ नही मिल रहा है।

ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
राम चरण और उपासना ने किया अपने जुड़वा बच्चों का नामकरण, बताया नाम का मतलब, बोले- ‘ये सिर्फ नाम नहीं…’