छोटे निवेशकों को म्यूचुअल फंड का विकल्प चुनना चाहिए!
मुंबई । कुछ दिन पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक 75000 अंकों के पार चला गया था। लेकिन बीते लगातार चार सत्र से बाजार में गिरावट का माहौल है। बीएसई का संवेदी सूचकांक गुरुवार को 72488 अंक पर बंद हुआ। ऐसे में छोटे निवेशक घबरा जाते हैं। इसलिए पूंजी बाजार के जानकारों का कहना है कि छोटे निवेशकों को सीधे शेयर बाजार में कूदने के बजाए म्यूचुअल फंड के रास्ते प्रवेश करना चाहिए। इससे उन्हें पूंजी बाजार में निवेश का फायदा भी मिलता है और किसी गिरावट में भारी नुकसान भी नहीं होता है। म्यूचुअल फंड में जब इक्विटी निवेश की बात आती है, तो निवेशकों के पास लार्ज, मिड और स्मॉल कैप के बीच चयन करने का विकल्प होता है। पिछले एक साल में मिड और स्मॉल कैप ने बेहतर रिटर्न दिया है, परिणामस्वरूप, आज वो महंगे हो गए हैं। ऐसे में अब लार्जकैप एक बेहतर विकल्प है क्योंकि इसका मूल्यांकन अभी भी आकर्षक है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई