स्मृति मंधाना का कमाल! विराट कोहली को पछाड़ते हुए रचा नया इतिहास
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले गए महिला वनडे विश्व कप 2025 मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया।
उन्होंने अपने करियर के मात्र 112वें वनडे इनिंग्स में 5000 रन पूरे किए, जो किसी भी भारतीय खिलाड़ी, पुरुष या महिला के लिए सबसे तेज उपलब्धि है। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने 114 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था।
दुनिया की तीसरी सबसे तेज खिलाड़ी बनीं मंधाना
स्मृति मंधाना अब दुनिया की तीसरी सबसे तेज खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने 5000 वनडे रन पूरे किए। उनसे आगे केवल पाकिस्तान के बाबर आजम (97 पारियां) और दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला (101 पारियां) हैं। महिला क्रिकेट में यह रिकॉर्ड अब पूरी तरह मंधाना के नाम है।
कैलेंडर ईयर में भी नया रिकॉर्ड
सिर्फ 5000 रन का आंकड़ा ही नहीं, मंधाना ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने का ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क (970 रन, 1997) का 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। मंधाना ने 2025 में 1000 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया और महिला क्रिकेट में इस मुकाम को छूने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गईं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार पारी
29 वर्षीय मंधाना ने इस टूर्नामेंट की शुरुआती तीन पारियों में 8 रन (श्रीलंका), 23 रन (पाकिस्तान) और 23 रन (द. अफ्रीका) की पारियां खेली थीं और आलोचकों के निशाने पर आई थीं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 66 गेंद में नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से 80 रन बनाए। वह शुरुआत से ही लय में नजर आईं। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने चौका जमाकर खाता खोला, जबकि मोलिन्यूक्स के ओवर में उन्होंने लगातार तीन बाउंड्रीज लगाईं और दर्शकों में जोश भर दिया। उन्होंने अपने क्लासिक ड्राइव्स और सटीक टाइमिंग से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को असहज कर दिया।
हालांकि, भारत को इस मैच में तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में सभी 10 विकेट गंवाकर 330 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान एलिसा हीली के 142 रन के दम पर 49 ओवर में सात विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

राशिफल 3 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा: 9.67 लाख सिलिंडरों की मांग, रोजाना 6000+ सप्लाई के साथ सरकार अलर्ट पर
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण