कश्मीर के पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाके में हुई बारिश
जम्मू,। कश्मीर में सोमवार को गुलमर्ग स्कीइंग रिसॉर्ट सहित ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई और मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। अगले 48 घंटे में घाटी में बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बारामूला जिले में गुलमर्ग स्कीइंग रिसॉर्ट में पिछले 24 घंटों में करीब 1.5 फुट बर्फबारी दर्ज की गई है।
गौरतलब है कि गुलमर्ग बुधवार से चौथे ‘खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों’ की मेजबानी करने जा रहा है। ऐसे में बर्फबारी ने लोगों का उत्साह और बढ़ा दिया है। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी अनुसार घाटी के कुपवाड़ा, हंदवाड़ा और सोनमर्ग इलाकों में भी बर्फबारी हुई है। श्रीनगर समेत घाटी के अन्य हिस्सों में रविवार से ही मध्यम से भारी बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों में श्रीनगर में 12.4 मिमी बारिश हुई है, जबकि काजीगुंड में 12.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसी अवधि में पहलगाम में 18.6 मिमी, कुपवाड़ा में 42.7 मिमी और कोकेरनाग में 8.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जम्मू क्षेत्र में भी बारिश हुई, जबकि रामबन जिले में दो स्थानों पर भूस्खलन होने के समाचार हैं। इस कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
मध्य प्रदेश में 119 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी