कांग्रेस नेताओं के घरों पर 'सौगात रंगोली': क्या है इसका रसोई गैस कनेक्शन?
इंदौर : एक दिन पहले केंद्र सरकार ने रसोई गैस के दाम हर टंकी पर 50 रुपये बढ़ा दिए हैं. सरकार के इस फैसले से महिलाओं में रोष व्याप्त है. वहीं, विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार के फैसले को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. इंदौर में कांग्रेस नेताओं ने गैस के दाम बढ़ाने के विरोध का अनोखा तरीका अख्तियार किया है. इसके तहत सरकार के इस फैसले को मोदी सरकार की सौगात बताकर घर-घर 'सौगात रंगोली' बनाने का निर्णय किया है.
पहले रसोई गैस से सब्सिडी हटाई, रेट बढ़ाए
कांग्रेस नेताओं का कहना है "पहले से लोग महंगाई से तंग हैं. कोई दिन ऐसा नहीं जाता, जब वस्तुओं की मूल्यवृद्धि न होती हो. मोदी सरकार लगातार महंगाई की सौगात लोगों को दे रही है. पहले से ही लोग जीएसटी की मार से परेशान हैं. अब गैस की टंकी पर रेट बढ़ा दिए हैं. इस सरकार ने पहले रसोई गैस से सब्सिडी हटाई और अब लगातार रेट बढ़ाए जा रहे हैं. इसलिए जनता की भावनाओं को देखते हुए कांग्रेस ने लोगों को जागरूक करने का फैसला किया है. विरोध के तहत कांग्रेस नेता अब घरों के सामने खास तरह की रंगोली बना रहे हैं."

सांसद संदीप पाठक पर शिकंजा: पंजाब में भ्रष्टाचार के दो केस दर्ज
UP में सनसनी: पत्नी पर फायरिंग के बाद दामाद ने की खुदकुशी
शादी की खुशियां बनी मातम: हर्ष फायरिंग में बालक की दर्दनाक मौत
भारत में डिजिटल सिस्टम बना गेमचेंजर, MSME सेक्टर की आय में उछाल
UP में खौफनाक मर्डर मिस्ट्री: प्यार बना मौत की वजह, सामने आई साजिश की कहानी
बारात बनी मातम! 5 किमी पहले रोकी गाड़ी, दूल्हे को गोलियों से भूना
कमर्शियल के बाद अब घरेलू LPG महंगी! जानें क्या है वजह